Home   »   National Achievement Survey (NAS) 2021   »   National Achievement Survey (NAS) 2021

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) – 2021

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) – यूपीएससी परीक्षा हेतु प्रासंगिकता

  • जीएस पेपर 2:
    • विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए सरकारी नीतियां एवं अंतः क्षेप तथा उनकी अभिकल्पना एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न होने वाले मुद्दे।
    • शासन, प्रशासन एवं चुनौतियाँ- शिक्षा से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित मुद्दे।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) – संदर्भ

  • भारत सरकार तीन वर्ष की चक्रीय अवधि के साथ कक्षा III, V, VIII और X के उद्देश्य से प्रतिदर्श आधारित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) का एक आवर्ती कार्यक्रम लागू कर रही है।
  • पिछला राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2017 में ग्रेड स्तर III, V और VIII में बच्चों द्वारा विकसित दक्षताओं का आकलन करने हेतु आयोजित किया गया था।

UPSC Current Affairs

क्या आपने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को उत्तीर्ण कर लिया है?  निशुल्क पाठ्य सामग्री प्राप्त करने के लिए यहां रजिस्टर करें

 

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) – प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के बारे में: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया छात्रों के अधिगम का राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रातिनिधिक व्यापक स्तरीय सर्वेक्षण है।
    • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है।
  • महत्व: एनएएस विद्यालयी शिक्षा की प्रभावशीलता पर एक प्रणाली स्तर का प्रतिफल प्रदान करता है।
    • सुधार के लिए वांछित दिशा खोजने के लिए निष्कर्ष संपूर्ण स्पेक्ट्रम एवं आबादी में प्रदर्शन की तुलना करने में सहायता करते हैं।

पोषण स्मार्ट गांव

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021- प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2021 के बारे में: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 का आयोजन 12 नवंबर 2021 को निर्धारित है। इस वर्ष इसमें दसवीं कक्षा के प्रतिदर्श भी सम्मिलित हैं।
  • संचालन प्राधिकरण: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मूल्यांकन प्रशासक के रूप में किया जाएगा।
  • कार्यक्षेत्र: राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 राज्य सरकार के विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, निजी गैर-मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं केंद्र सरकार के विद्यालयों के कक्षा 3, 5, 8 एवं 10 के छात्रों के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • अधिदेश:एनएएस 2021 का उद्देश्य राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं विद्यालय प्रकार के प्रमुख कक्षा एवं विषयों में भारत के छात्र क्या जानते हैं एवं क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी प्रदान करना है।
  • विद्यालयों के प्रतिदर्श हेतु मानदंड: प्रतिदर्श (सैंपल) किए गए विद्यालयों का चयन यूडीआईएसई+2019-20  आंकड़ों पर आधारित है। अतः, एनएएस 2021 के लिए प्रतिदर्श एकत्रित करने हेतु प्रयुक्त किए जाने वाले राज्य, जिले  पूर्ण रूप से यूडीआईएसई+2019-20 के अनुसार हैं।
  • मूल्यांकन ढांचा:
    • इसे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा छात्रों द्वारा अधिगम के परिणामों की तुलना में प्राप्त दक्षताओं का आकलन करने हेतु विकसित किया गया है।
    • सर्वेक्षण में पृष्ठभूमि के चर सम्मिलित हैं जो विभिन्न अधिगम/शिक्षण परिणामों में छात्र के प्रदर्शन को प्रासंगिक चर के साथ सहसंबंधित करते हैं।

जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस)

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) – अपेक्षित लाभ/परिणाम

  • समस्या का निदान: एनएएस 2021 का उद्देश्य छात्रों के अधिगम के अंतराल का निदान करने में सहायता प्रदान करना एवं शिक्षा नीतियों, शिक्षण प्रथाओं एवं अधिगम में आवश्यक अंत:क्षेपों का निर्धारण करना है।
  • क्षमता निर्माण: एनएएस के निष्कर्ष शिक्षकों, शिक्षा के वितरण में शामिल अधिकारियों हेतु क्षमता निर्माण में  सहायता प्रदान करते हैं।
  • सूचना कोष: एनएएस 2021 अनुसंधान एवं विकास के दायरे को आगे बढ़ाने वाले साक्ष्य और डेटा बिंदुओं का एक समृद्ध कोष होगा।

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 (एनएएस 2021): एनएएस-2021 पोर्टल

  • एनएएस-2021 पोर्टल के बारे में: एनएएस-2021 पोर्टल को एनआईसी द्वारा एक गतिशील मंच के रूप में एनसीईआरटी, सीबीएसई, यूनिसेफ, डीडीजी (आंकड़े) एवं नीति आयोग के परामर्श से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समग्र मार्गदर्शन में विकसित किया गया है।
  • मुख्य कार्य: एनएएस 2021 पोर्टल निम्नलिखित हेतु एक स्थायी शैक्षिक प्रबंधन सूचना प्रणाली होगी-
    • एनएएस-2021 के निर्बाध संचालन में सहायता प्रदान करना एवं
    • डेटा विश्लेषिकी (एनालिटिक्स) के आधार पर भविष्य में निर्णय निर्माण।
  • महत्व: यह संसाधनों, गतिविधि एवं घटना अनुश्रवण, ​​क्षमता निर्माण, प्रतिवेदन एवं प्रलेखन के प्रबंधन हेतु भूमिका-आधारित कार्यक्षमता एवं डैशबोर्ड प्रदान करता है, अनुकूलित स्वरूपों में एनएएस विश्लेषणात्मक रिपोर्ट प्रकाशित करता है।

स्टार कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम: युवा नवप्रवर्तकों हेतु पहली बार मेंटरशिप प्रोग्राम

UPSC Current Affairs

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me