Home   »   Exercise Cope India 23   »   INIOCHOS-23

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास, एक बहु-पार्श्व हवाई युद्धाभ्यास

युद्धाभ्यास INIOCHOS-23: INIOCHOS-23 हेलेनिक वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है। INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 एवं UPSC मुख्य परीक्षा (जीएस पेपर 3- आंतरिक सुरक्षा) के लिए भी महत्वपूर्ण है

युद्धाभ्यास INIOCHOS-23 चर्चा में क्यों है?

हाल ही में, यह बताया गया कि युद्धाभ्यास INIOCHOS-23 का आयोजन 24 अप्रैल 2023 से 04 मई 2023 तक ग्रीस के एंड्राविडा एयरबेस में किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना (इंडियन एयरफोर्स/IAF) इसके तीसरे युद्धाभ्यास में भाग लेगी। जबकि यूएस के साथ कोप इंडिया युद्धाभ्यास वर्तमान में कलाईकुंडा में चल रहा है, भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमान ओरियन नामक एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में भी शामिल हैं, जिसकी मेजबानी फ्रांस कर रहा है।

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास से संबंधित विवरण

INIOCHOS-23 ग्रीस वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है।

  • भारतीय भागीदारी: INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास ग्रीस के एंड्राविडा एयरबेस में आयोजित किया जाएगा तथा भारतीय वायु सेना (IAF) चार सुखोई-30 एमकेआई तथा दो C-17 विमानों के साथ भाग लेगी।
  • तिथि: INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास 24 अप्रैल 2023 से 04 मई 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
  • अधिदेश: INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाली वायु सेनाओं के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग,  सामंजस्य तथा अंतर संचालनीयता-क्षमता को बढ़ाना है।

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास का महत्व

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास को यथार्थवादी युद्ध परिदृश्य का अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कथा इसमें विभिन्न प्रकार की हवाई एवं सतह के एसेट शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, यह  भाग लेने वाली टुकड़ियों को पेशेवर रूप से अंतः क्रिया करने, अपने सर्वोत्तम व्यवहार को साझा करने तथा एक दूसरे से मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा।

 

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास के बारे में प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

प्र. INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास क्या है?

उत्तर. INIOCHOS-23 एक बहुराष्ट्रीय सैन्य युद्धाभ्यास है जो ग्रीस के एंड्राविडा एयरबेस में होगा, जिसमें अनेक देशों की वायु सेना की भागीदारी होगी।

प्र. युद्धाभ्यास में कौन से देश भाग लेंगे?

उत्तर. भाग लेने वाले देशों में ग्रीस, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन एवं साइप्रस शामिल हैं।

प्र. युद्धाभ्यास कब होगा?

उत्तर. यह युद्धाभ्यास 24 अप्रैल, 2023 से 4 मई, 2023 तक आयोजित किया जाना निर्धारित है।

प्र. युद्धाभ्यास में किस तरह के विमान शामिल होंगे?

उत्तर. भाग लेने वाले देश युद्धाभ्यास के लिए लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों तथा हेलीकाप्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला तैनात करेंगे। उदाहरण के लिए, भारत चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट एवं दो C-17 परिवहन विमान भेजेगा।

प्र. युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्या है?

उत्तर. युद्धाभ्यास का प्रमुख उद्देश्य एक यथार्थवादी युद्ध परिदृश्य का अनुकरण करना है, भाग लेने वाले देशों की वायु सेना की अंतर संचालनीयता-क्षमता का परीक्षण करना एवं भाग लेने वाले दलों के मध्य सर्वोत्तम व्यवहार तथा पेशेवर अंतःक्रिया को साझा करने का अवसर प्रदान करना है।

 

FAQs

INIOCHOS-23 युद्धाभ्यास क्या है?

INIOCHOS-23 एक बहुराष्ट्रीय सैन्य युद्धाभ्यास है जो ग्रीस के एंड्राविडा एयरबेस में होगा, जिसमें अनेक देशों की वायु सेना की भागीदारी होगी।

युद्धाभ्यास में कौन से देश भाग लेंगे?

भाग लेने वाले देशों में ग्रीस, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन एवं साइप्रस शामिल हैं।

युद्धाभ्यास कब होगा?

यह युद्धाभ्यास 24 अप्रैल, 2023 से 4 मई, 2023 तक आयोजित किया जाना निर्धारित है।

युद्धाभ्यास में किस तरह के विमान शामिल होंगे?

भाग लेने वाले देश युद्धाभ्यास के लिए लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों तथा हेलीकाप्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला तैनात करेंगे। उदाहरण के लिए, भारत चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू जेट एवं दो C-17 परिवहन विमान भेजेगा।

युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्या है?

युद्धाभ्यास का प्रमुख उद्देश्य एक यथार्थवादी युद्ध परिदृश्य का अनुकरण करना है, भाग लेने वाले देशों की वायु सेना की अंतर संचालनीयता-क्षमता का परीक्षण करना एवं भाग लेने वाले दलों के मध्य सर्वोत्तम व्यवहार तथा पेशेवर अंतःक्रिया को साझा करने का अवसर प्रदान करना है।

prime_image
About the Author

I am an SEO Executive with over 4 years of experience in Marketing and now Edtech Agency. I am specializes in optimizing websites to improve search engine rankings and increase organic traffic. I am up to date with the latest SEO trends to deliver results-driven strategies. In my free time, I enjoys exploring new technologies and reading about the latest digital marketing techniques.

QR Code
Scan Me