Table of Contents
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
हम सभी जानते है कि हमारा देश ब्रिटिश से गुलाम था और हमें आजादी मिली 15 अगस्त 1947 को इस दिन को हम सभी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। और इस दिन को हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मानते है। इस साल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है रही बात गणत्रंत दिवस कि तो ऐसी दिन हमारे देश में संविधान लागू किया गया था। किसी भी देश को चलाने के लिए उसमे कानून व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए तभी उस देश का आम नागरिक स्वतंत्रता पूर्वक रह सकता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है।
और हमारे देश में मतदाता दिवस भी मनाया जाता है जिसे हम प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मानते है। क्या आप जानते हैं कि भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है, हम आप सभी को इसके बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे। गणतंत्र दिवस मानाने का मुख्य वजह ये है की इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। और इस संविधान को 26 जनवरी 1950 हुआ और पूर्ण गणराज्य की घोषणा भी हुयी थी ऐसी दिन। इसी वजह से हम गणतंत्र दिवस मानते है।
जैसे ही हमे आज़ादी मिली और हम सब आज़ाद हुए तो इस देश को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता हुई। हमारे संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे और इस बने भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया। आम तौर पे अगर हम देखे तो किसी भी देश और राज्य को चलाने के लिए संविधान और कानून का होना अति आवश्यक है। बिना संविधान और कानून के कोई भी देश या राज्य जंगल राज्य हो जायेगा। और कोई भी नागरिक एक दूसरे की नहीं सुनेगा। इसलिए किसी भी राज्य और देश को अग्रसित और विकसित करने के लिए प्रशासन और कानून की अति आवश्यकता होती है।
26 जनवरी का महत्त्व
अक्सर सभी के हमारे देश के सभी नागरिक के दिमाग में ये सवाल हमेश रहता है की गणतंत्र दिवस को 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे ये वजह भी है कि 26 जनवरी 1930 को अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित किया था ऐसी लिए ये दिन बहुत खास है। ऐसी दिन को याद में रखकर ये सुनिश्चित किया गया कि हम 26 जनवरी को ही संविधान को लागू करेंगे। यही है मुख्य वजह जिसे हम अबतक अनुसरण कर रहे है। और तो हम सभी जानते है कि हमारा संविधान लिखित है और दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान भी है। समय समय पे इसमें बहुत से संशोधन भी किये गए है।



OAVS Eligibility Criteria 2026, Age Limi...
TG SET Exam Date 2026 Out, Check Officia...
OAVS Teacher Recruitment 2026 Out, 815 V...




