DSSSB 2023 में नई भर्तियों का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों को अच्छी खबरें मिलने आने वाली हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा उपलब्ध भर्तियों की संख्या पर नयी आरटीआई प्रतिक्रिया के अनुसार, “DSSSB में पीआरटी और टीजीटी के पद के लिए 12,796 रिक्तियां उपलब्ध हैं।“ DSSSB भर्ती 2023 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

रिक्तियों के बारे में DSSSB उम्मीदवारों द्वारा दर्ज नयी आरटीआई के अनुसार, ‘DSSSB विभिन्न विषयों में पीआरटी और टीजीटी पदों के लिए अनेक भर्तियाँ करने वाला है।‘ DSSSB द्वारा बताये गए आंकड़ों के अनुसार, टीजीटी हिंदी के लिए 1089 रिक्तियां, टीजीटी अंग्रेजी के लिए 2053 रिक्तियां, टीजीटी गणित के लिए 3984 रिक्तियां, टीजीटी प्राकृतिक विज्ञान के लिए 2588 रिक्तियां, टीजीटी पंजाबी के लिए 82 रिक्तियां, टीजीटी संस्कृत के लिए 1038 रिक्तियां, टीजीटी संस्कृत के लिए 1504 रिक्तियां, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, टीजीटी उर्दू के लिए 339 रिक्तियां और पीआरटी पद के लिए 1019 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

DSSSB द्वारा 12,796 रिक्तियों को जारी करने की उम्मीद है। फाइनल भर्तियाँ DSSSB आधिकारिक अधिसूचना 2023 के साथ जारी की जाएँगी। उम्मीदवारों को DSSSB भर्ती 2023 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पर ध्यान देना चाहिए। DSSSB आधिकारिक अधिसूचना 2023, DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन दिशानिर्देश, आवेदन शुल्क और अन्य प्रासंगिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी
उम्मीदवारों को DSSSB 2023 परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि DSSSB अधिसूचना 2023 जारी होने के बाद उन्हें तैयारी के लिए समय नहीं मिलेगा। जल्दी तैयारी शुरू करने से DSSSB के उम्मीदवारों को अन्य आवेदकों पर अतिरिक्त बढ़त मिलेगी और DSSSB परीक्षा 2023 को क्रैक करने की संभावना तेजी से बढ़ेगी।
DSSSB 2023 में TGT PRT की रिक्तियां
DSSSB 2023 में विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए उपलब्ध DSSSB रिक्तियों को जानने के लिए DSSSB के उम्मीदवार निम्न तालिका देख सकते हैं।
| पद/विषय | भर्तियाँ |
| TGT हिंदी | 1089 |
| TGT English | 2053 |
| TGT गणित | 3984 |
| TGT प्राकतिक विज्ञान | 2588 |
| TGT पंजाबी | 82 |
| TGT संस्कृत | 1038 |
| TGT सामाजिक विज्ञान | 1504 |
| TGT उर्दू | 339 |
| PRT | 1019 |
| कुल | 12,796 |
Read in English : Click Here


UP LT Grade Result 2026 OUT, Check Socia...
CTET OMR Sheet 2026 Out, Download CTET C...
CTET 15+ Years Previous Question Paper P...







