Home   »   SSC MTS Salary

एसएससी एमटीएस में हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी? जानें मूल वेतन, भत्ते और प्रमोशन की पूरी जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती केंद्र सरकार में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है. एसएससी एमटीएस भर्ती 2026 के अंतर्गत कर्मचारियों को शुरुआती मूल वेतन ₹18,000  के साथ-साथ सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जैसे लाभ भी मिलता हैं, जो इस पद को ओर भी आकर्षक बना देता है.

साथ ही अक्सर छात्र तैयारी करते समय इस बारे में भी सोचते है कि मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पर चयन के बाद उनके खाते में हर महीने कितने रुपये सैलरी के रूप में आएँगे।

यहाँ आप एसएससी एमटीएस वेतन 2026 के जुड़े हर पहलु जैसे वेतन संरचना, मासिक वेतन, भत्ते, शहर के अनुसार वेतन, नौकरी की जिम्मेदारियों और पदोन्नति से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से देख सकते है.

एसएससी एमटीएस नौकरी क्यों है छात्रों की पसंद?

एसएससी एमटीएस की नौकरी केवल मासिक वेतन तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार की सेवा होने के कारण पात्र कर्मचारियों को कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

  1. नौकरी की स्थिरता: सरकारी सेवा के नियमों के अनुसार रोजगार की स्थिरता
  2. नियमित वेतन: निर्धारित वेतनमान के अनुसार मासिक भुगतान
  3. वार्षिक वेतन वृद्धि: सेवा नियमों के अनुसार नियमित इंक्रीमेंट
  4. महंगाई भत्ता: सरकार द्वारा घोषित दरों के अनुसार भत्ता
  5. आवास संबंधी लाभ: पात्रता के अनुसार मकान किराया भत्ता
  6. चिकित्सा सुविधाएं: लागू नियमों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी लाभ
  7. सेवानिवृत्ति लाभ: नियुक्ति की शर्तों के अनुसार निर्धारित लाभ
  8. पदोन्नति के अवसर: विभागीय नियमों के अनुसार करियर में आगे बढ़ने की संभावना

एसएससी एमटीएस की इन-हैंड सैलरी 2026 कितनी होगी है?

एसएससी एमटीएस की इन-हैंड सैलरी वह राशि है, जो सभी लागू भत्ते जोड़ने और आवश्यक कटौतियां करने के बाद कर्मचारी के बैंक खाते में आती है।

सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत मूल वेतन ₹18,000 से शुरू होता है, जिसके साथ DA, HRA और TA जुड़ने से नेट सैलरी काफी बढ़ जाती है, जो लगभग ₹28,700 से ₹33,000 प्रति माह बैठती है।

इसीलिए यहं केंद्र सरकार में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एसएससी एमटीएस एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है।

एसएससी एमटीएस वेतन संरचना 2026

एसएससी एमटीएस के वेतन में मूल वेतन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिसके साथ महँगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जुड़ते हैं। HRA की रकम शहर की श्रेणी (X, Y, Z) से तय होती है।

शहर के अनुसार अनुमानित मासिक सैलरी

मद X शहर Y शहर Z शहर
बेसिक पे ₹18,000 ₹18,000 ₹18,000
महँगाई भत्ता (DA 60%) ₹10,800 ₹10,800 ₹10,800
HRA (30% / 20% / 10%) ₹5,400 ₹3,600 ₹1,800
यात्रा भत्ता + उस पर DA ₹2,160 ₹1,440 ₹1,440
कुल (ग्रॉस) सैलरी ₹36,360 ₹33,840 ₹32,040

वास्तविक इन-हैंड सैलरी निम्नलिखित बातों पर निर्भर करती है:

  • कर्मचारी की नियुक्ति किस शहर में हुई है।
  • संबंधित शहर में मकान किराया भत्ते की दर कितनी लागू है।
  • परिवहन भत्ते की पात्रता और दर क्या है।
  • कर्मचारी के वेतन से कितनी कटौतियां की जा रही हैं।

इसलिए सभी एसएससी एमटीएस कर्मचारियों की मासिक इन-हैंड सैलरी एक समान नहीं होती।

एसएससी एमटीएस वेतन पर्ची 2026

आपके लिए यहाँ हमने एसएससी एमटीएस के पद पर कार्यत एक कर्मचारी की सैलरी -स्लिप दी है-

SSC MTS Salary Slip

शहर श्रेणी ग्रॉस सैलरी अनुमानित कटौती इन-हैंड सैलरी (लगभग)
X (टियर-1) ₹36,360 ₹3,300 ₹33,000
Y (टियर-2) ₹33,840 ₹3,300 ₹30,500
Z (टियर-3) ₹32,040 ₹3,300 ₹28,700

एसएससी एमटीएस में मिलने वाले भत्ते 2026

एसएससी एमटीएस कर्मचारियों को उनकी पात्रता और सरकारी नियमों के अनुसार कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं मिल सकती हैं।

1. महंगाई भत्ता

सरकार द्वारा कर्मचारियों को बढ़ती कीमतों के प्रभाव से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसकी गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। केंद्र सरकार समय-समय पर इसकी दर में संशोधन करती है।

यदि मूल वेतन ₹18,000 है और महंगाई भत्ते की दर 63 प्रतिशत है, तो इसकी गणना इस प्रकार होगी:

  • -मूल वेतन: ₹18,000
    -महंगाई भत्ते की दर: 63 प्रतिशत
    -महंगाई भत्ता: ₹11,340 प्रति माह

2. मकान किराया भत्ता

मकान किराया भत्ता कर्मचारियों को आवास संबंधी खर्चों में सहायता देने के लिए दिया जाता है। इसकी दर नियुक्ति वाले शहर की श्रेणी पर निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए –

शहर की श्रेणी मकान किराया भत्ते की दर ₹18,000 मूल वेतन पर राशि
एक्स श्रेणी 30% ₹5,400
वाई श्रेणी 20% ₹3,600
जेड श्रेणी 10% ₹1,800

नोट: ये मकान किराया भत्ते की सामान्य दरें हैं। वास्तविक भुगतान संबंधित सरकारी नियमों, पात्रता और आवास संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

3. परिवहन भत्ता

परिवहन भत्ता कर्मचारियों को दैनिक आवागमन के खर्चों में सहायता देने के लिए दिया जाता है। इसकी राशि कर्मचारी के वेतन स्तर और नियुक्ति स्थान के अनुसार निर्धारित होती है।

4. चिकित्सा सुविधाएं

पात्र कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं या स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल सकता है। इसका स्वरूप संबंधित विभाग और कर्मचारी की पात्रता पर निर्भर करता है।

5. सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ

नियुक्ति की शर्तों और लागू नियमों के अनुसार कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जैसी सेवानिवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

6. छुट्टियां और अन्य सुविधाएं

कर्मचारियों को सेवा नियमों के अनुसार अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश और अन्य पात्र छुट्टियों की सुविधा मिलती है।

एसएससी एमटीएस वेतन से होने वाली कटौतियां

सकल वेतन और इन-हैंड सैलरी के बीच अंतर का मुख्य कारण वेतन से होने वाली कटौतियां हैं। कर्मचारी के वेतन से लागू नियमों के अनुसार निम्नलिखित कटौतियां हो सकती हैं:

  1. राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली: लागू नियमों के अंतर्गत कर्मचारी का सेवानिवृत्ति अंशदान
  2. स्वास्थ्य योजना संबंधी योगदान: पात्रता और लागू व्यवस्था के अनुसार
  3. समूह बीमा: संबंधित योजना के अंतर्गत निर्धारित अंशदान
  4. आयकर: कर देयता होने पर लागू कर नियमों के अनुसार
  5. अन्य कटौतियां: कर्मचारी की परिस्थितियों और सरकारी नियमों के अनुसार

सभी कर्मचारियों की कटौतियां एक जैसी नहीं होतीं। वास्तविक इन-हैंड सैलरी का पता नियुक्ति के बाद मिलने वाली वेतन पर्ची से अधिक सटीक रूप से लगाया जा सकता है।

एसएससी एमटीएस वेतन वृद्धि और पदोन्नति

एसएससी एमटीएस कर्मचारियों के वेतन में सरकारी नियमों के अनुसार वार्षिक वेतन वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते में संशोधन और अन्य पात्र भत्तों के कारण कुल वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वार्षिक वेतन वृद्धि

सातवें वेतन आयोग की वेतन मैट्रिक्स में सामान्य वार्षिक वेतन वृद्धि लगभग 3 प्रतिशत के सिद्धांत पर आधारित है। हालांकि, कर्मचारी का अगला मूल वेतन निर्धारित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार तय होता है।

एसएससी एमटीएस में पदोन्नति के अवसर

एसएससी एमटीएस कर्मचारियों को विभागीय नियमों के अनुसार पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति का समय और अगला पद संबंधित विभाग की सेवा नियमावली, रिक्तियों और पात्रता पर निर्भर करता है।

कुछ विभागों में कर्मचारी विभागीय परीक्षा या निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से उच्च पदों पर जाने के लिए पात्र हो सकते हैं।

नोट: एमटीएस से एलडीसी, यूडीसी या सहायक पद पर पदोन्नति सभी विभागों में एक समान या स्वतः सुनिश्चित नहीं होती।

एसएससी एमटीएस नौकरी की जिम्मेदारियां

एसएससी एमटीएस एक बहु-कार्यात्मक पद है। इस पद पर कार्यरत कर्मचारियों की मुख्य जिम्मेदारी कार्यालय के दैनिक कामकाज को सुचारु रूप से चलाने में सहायता करना है।

एसएससी एमटीएस कर्मचारियों के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  • कार्यालय के रिकॉर्ड और फाइलों को व्यवस्थित रखना।
  • दस्तावेजों और फाइलों को संबंधित अनुभाग तक पहुंचाना।
  • कार्यालय की साफ-सफाई और सामान्य व्यवस्था से जुड़े निर्धारित कार्य करना।
  • दैनिक कार्यालयी कार्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों की सहायता करना।
  • डाक, दस्तावेजों और अन्य कार्यालयी सामग्री का प्रबंधन करना।
  • विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य निर्धारित कार्यों को पूरा करना।

इन जिम्मेदारियों का वास्तविक स्वरूप नियुक्ति वाले मंत्रालय, विभाग और कार्यालय की आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।

FAQs

SSC MTS की इन-हैंड सैलरी 2026 में कितनी है?

शहर के अनुसार SSC MTS की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,700 से ₹33,000 प्रति माह है। इसमें बेसिक पे के साथ DA, HRA और TA शामिल हैं, और NPS जैसी कटौतियाँ घटाई गई हैं।

SSC MTS का पे लेवल और बेसिक पे कितना है?

SSC MTS और हवलदार पद पे लेवल-1 में आते हैं। शुरुआती बेसिक पे ₹18,000 है और पे मैट्रिक्स की रेंज ₹18,000 से ₹56,900 तक है।

SSC MTS में प्रमोशन कैसे मिलता है?

प्रमोशन विभागीय नियमों, वरिष्ठता और विभागीय परीक्षा पर निर्भर करता है। इसके अलावा MACP योजना के तहत 10, 20 और 30 साल की सेवा पर वित्तीय अपग्रेडेशन का लाभ भी मिल सकता है।

prime_image

TOPICS: