Home   »   SSC GD Syllabus 2027

SSC GD Syllabus PDF 2027: यहाँ देखें एसएससी जीडी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न सहित जरुरी विषयों की जानकारी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जाने वाली एसएससी जीडी भर्ती देश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करती हैं. 

SSC GD भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के अलावा PET, PST और मेडिकल चरण शामिल होते हैं. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी/हिंदी विषय से कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो  कक्षा 10 स्तर के आधार पर आते हैं।

SSC जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएससी जीडी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि यह जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी की सही दिशा तय करने में मदद करेगी.

इसलिए आज इस पेज पर आपको एसएससी जीडी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न सहित जरुरी विषयों की जानकारी दे रहे है.

एसएससी जीडी 2027 परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल चार सेक्शन होते हैं, जिसके प्रत्येक खंड से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक खंड के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। इस तरह पूरी परीक्षा में 80 प्रश्न और 160 अंक होते हैं।

खंड विषय प्रश्न अधिकतम अंक
A सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति 20 40
B सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता 20 40
C प्रारंभिक गणित 20 40
D अंग्रेजी/हिंदी 20 40
कुल 80 160

 जरूरी जानकारी:

  1. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है।
  2. एसएससी जीडी परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
  3. उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार अंग्रेजी/हिंदी विकल्प चुन सकते हैं।
  4. एसएससी जीडी प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं।
  5. एसएससी जीडी परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं।

एसएससी जीडी रीजनिंग सिलेबस 2027

एसएससी जीडी परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति सेक्शन से उम्मीदवारों की बुनियादी तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखने के लिए प्रश्न पूछे जाते हैं, यहाँ हमने सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति के प्रमुख टॉपिक्स की जानकारी दी हैं, जो आपकी तैयारी में मदद करेगी

  • अंकगणितीय संख्या श्रेणी
  • संबंध अवधारणाएं
  • समानताएं और अंतर
  • स्थानिक दृश्यावलोकन
  • अंकगणितीय तर्क
  • आकृति वर्गीकरण
  • स्थानिक अभिविन्यास
  • सादृश्य
  • गैर-मौखिक श्रेणी
  • दृश्य स्मृति
  • विभेदीकरण
  • अवलोकन
  • कूटलेखन एवं कूटवाचन

एसएससी जीडी सामान्य जागरूकता पाठ्यक्रम 2027

सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता खंड में राष्ट्रीय घटनाक्रम, इतिहास, भूगोल, संविधान और विज्ञान जैसे क्षेत्रों से जुड़े विषय शामिल हैं।

  • आर्थिक परिदृश्य
  • सामान्य नीति
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • खेल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल

एसएससी जीडी गणित पाठ्यक्रम 2027

एसएससी जीडी परीक्षा के गणित खंड में अभ्यर्थियों की गणना क्षमताओं का परिक्षण करने के लिए संख्या पद्धति से लेकर प्रतिशत, लाभ-हानि, समय-दूरी और क्षेत्रमिति जैसे विषयों से प्रश्न शामिल किए जाते हैं।

  • पूर्ण संख्याओं की गणना
  • अनुपात और समानुपात
  • मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं
  • संख्या पद्धति
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • क्षेत्रमिति
  • औसत
  • ब्याज
  • समय और दूरी
  • दशमलव एवं भिन्न

एसएससी जीडी अंग्रेजी सिलेबस 2027

एसएससी जीडी परीक्षा के अंग्रेजी सेक्शन में व्याकरण, शब्दावली, वाक्य सुधार और गद्यांश आधारित प्रश्नों से जुड़े विषय शामिल हैं।

  • त्रुटि पहचान
  • रिक्त स्थान भरना
  • मुहावरे एवं वाक्यांश
  • एक शब्द प्रतिस्थापन
  • वाक्य सुधार
  • कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य
  • वाक्य क्रम व्यवस्था
  • वर्तनी संबंधी प्रश्न
  • क्लोज पैसेज
  • प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कथन
  • पर्यायवाची, समनाम एवं विलोम शब्द

एसएससी जीडी हिंदी सिलेबस 2027

एसएससी जीडी परीक्षा के हिंदी सेक्शन की तैयारी करते समय व्याकरण, शब्द ज्ञान और वाक्य शुद्धि पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा, यहाँ हमने हिंदी सेक्शन के प्रमुख विषय दिए हैं।

  • संधि और संधि विच्छेद
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • पर्यायवाची शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियां
  • समास और समास विग्रह
  • विलोम शब्द
  • शब्द-युग्म
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • अनेकार्थक शब्द
  • वाक्य-शुद्धि
  • वाच्य
  • क्रिया
  • शब्द-शुद्धि
  • तकनीकी अंग्रेजी शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
  • हिंदी-अंग्रेजी वाक्य रूपांतरण
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान

SSC GD परीक्षा न्यूनतम अर्हक अंक

SSC GD परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक (minimum qualifying marks) लाना अनिवार्य हैं, जो उम्मीदवार इससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण, यानी शारीरिक परीक्षा (PET और PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए न्यूनतम अर्हक अंक इस प्रकार हैं-

श्रेणी न्यूनतम योग्यता अंक
सामान्य (UR) 30%
OBC/EWS 25%
SC/ST 20%

SSC GD कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पैटर्न

नीचे दी टेबल आप SSC GD भर्ती के लिए निर्धारित SSC GD कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की जानकारी दी है-

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
लद्दाख क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों के उम्मीदवार 24 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़
लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवार 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में 800 मीटर दौड़

SSC GD कांस्टेबल PST पैटर्न

SSC GD लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) आयोजित किया जाता है। इस चरण में उम्मीदवारों की लंबाई, सीने की माप और अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाती है। PST में सफल उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।

SSC GD कांस्टेबल के लिए न्यूनतम लंबाई

पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम लंबाई का विवरण नीचे दिया गया है।

उम्मीदवारों की श्रेणी पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई
सामान्य, SC और OBC 170 सेमी 157 सेमी
अनुसूचित जनजाति (ST) 162.5 सेमी 150 सेमी
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के ST उम्मीदवार तथा नक्सल/वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों के उम्मीदवार 160 सेमी 147.5 सेमी
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के उम्मीदवार 162.5 सेमी 152.5 सेमी
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा तथा असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवार 165 सेमी 155 सेमी

SSC GD कांस्टेबल के लिए न्यूनतम छाती की माप

नीचे दी टेबल में आप पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित छाती की माप नीचे दी गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए सीने की माप लागू नहीं है।

उम्मीदवारों की श्रेणी पुरुष उम्मीदवारों के सीने की माप
सामान्य, SC और OBC 80 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी विस्तार)
अनुसूचित जनजाति (ST) 76 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी विस्तार)
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा तथा असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवार 78 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी विस्तार)
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के उम्मीदवार 77 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी विस्तार)

एसएससी जीडी 2027 चयन प्रक्रिया

SSC GD कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक और अन्य चरणों से गुजरना होता है। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  4. विस्तृत चिकित्सा परीक्षा/पुनः चिकित्सा परीक्षा (DME/RME)
  5. दस्तावेज सत्यापन (DV)

SSC GD 2027 की तैयारी कैसे करें?

SSC GD परीक्षा 2027 में सफलता पाने के लिए जरुरी है कि आप सही दिशा में अपनी की तैयारी शुरू करें। यहाँ हमने ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु दिए जिनकी की मदद से आप अपनी तैयारी सही ढंग से शुरू कर सकते है-

  • पाठ्यक्रम समझें: तैयारी शुरू करने का सबसे पहले चरण परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझना और विषयों के सभी टॉपिक्स की सूची बनाना।
  • गणित की बुनियाद मजबूत करें: कक्षा 8 से 10 स्तर की गणित और सामान्य विज्ञान की पुस्तकों से मूल अवधारणाओं का अभ्यास करें।
  • समसामयिकी पढ़ें: रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ें और महत्वपूर्ण घटनाओं के मासिक पुनरावलोकन पर ध्यान दें।
  • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: इससे प्रश्नों की शैली और अपनी तैयारी के स्तर को समझने में मदद मिलेगी।
  • मॉक टेस्ट दें: सेक्शनल और पूर्ण लंबाई के मॉक टेस्ट से गति तथा समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
  • नियमित पुनरावृत्ति करें: गणित के सूत्र, व्याकरण के नियम और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्यों का साप्ताहिक रिवीजन करें।
  • 60 मिनट का अभ्यास करें: 80 प्रश्नों के लिए उपलब्ध समय को ध्यान में रखते हुए नियमित टाइम-बाउंड टेस्ट दें।

FAQs

SSC GD 2027 CBT में कितने प्रश्न होंगे?

CBT में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल अंक 160 होंगे।

SSC GD परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक मार्किंग लागू है।

SSC GD में कौन-कौन से विषय आते हैं?

CBT में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/इंग्लिश से प्रश्न पूछे जाते हैं।

prime_image