Home   »   SSC CHSL Syllabus in Hindi

SSC CHSL Syllabus 2026 in Hindi: जानिए टियर 1- 2 का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा टियर-1 परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के तहत एलडीसी/जेएसए, डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 2,536 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

वे छात्र जिनके आवेदन SSC CHSL भर्ती 2026 के स्वीकार हुए है और एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे है उन्हें यहाँ दिए एसएससी सीएचएसएल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, जिसमें परीक्षा के सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी है.

एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 2026 में क्या बदला?

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2026 की बात करें तो, टियर-1 में अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि टियर-2 में गणितीय क्षमताओं, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान के साथ कौशल/टाइपिंग परीक्षा शामिल होती है।

  1. SSC के नवीनतम परीक्षा पैटर्न में सेक्शनल टाइमिंग, एक महत्वपूर्ण बदलाव है। टियर-1 में चारों विषयों के लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित है, इसलिए एक विषय में बचा समय दूसरे विषय में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता।
  2. टियर-2 में भी अलग-अलग सेक्शन के लिए निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने के बजाय निर्धारित समय में प्रत्येक सेक्शन हल करने का अभ्यास करना चाहिए।

एसएससी सीएचएसएल 2026 टियर-1 परीक्षा पैटर्न

छात्र नीचे दी टेबल में नवीनतम एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न चेक कर सकते है-

विषय प्रश्न अधिकतम अंक समय
सामान्य बुद्धिमत्ता 25 50 15 मिनट
सामान्य जागरूकता 25 50 15 मिनट
मात्रात्मक योग्यता 25 50 15 मिनट
अंग्रेजी भाषा 25 50 15 मिनट
कुल 100 200 60 मिनट
  • एसएससी सीएचएसएल टियर-1, वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय परीक्षा है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएँगे।
  • SSC की परीक्षा योजना में चारों विषयों के लिए 15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग दी गई है।

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिलेबस 2026

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा में कुल चार सेक्शन हैं। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का समय मिलता है।

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 सामान्य बुद्धिमत्ता सिलेबस

  • सादृश्य
  • वर्गीकरण
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • शब्द निर्माण
  • श्रृंखला
  • रक्त संबंध
  • दिशा और दूरी
  • वेन आरेख
  • आव्यूह
  • कागज मोड़ना और काटना
  • आकृति आधारित प्रश्न
  • बैठक व्यवस्था
  • पहेली
  • मौखिक तर्क
  • गैर-मौखिक तर्क

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 सामान्य जागरूकता सिलेबस

  • इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संस्कृति
  • अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • खेल
  • पुरस्कार और सम्मान
  • पुस्तकें और लेखक
  • महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
  • समसामयिक घटनाएं
  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व
  • स्थैतिक सामान्य ज्ञान

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 मात्रात्मक योग्यता सिलेबस

  • संख्या पद्धति
  • सरलीकरण
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • औसत
  • लाभ और हानि
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • आयु संबंधी प्रश्न
  • समय, दूरी और चाल
  • समय और कार्य
  • बीजगणित
  • ज्यामिति
  • क्षेत्रमिति
  • त्रिकोणमिति
  • आंकड़ों का विश्लेषण

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 अंग्रेजी भाषा सिलेबस

  • पठन बोध
  • रिक्त स्थान भरना
  • वर्तनी
  • शब्दावली
  • वाक्य सुधार
  • त्रुटि पहचान
  • वाक्य विन्यास
  • मुहावरे और वाक्यांश
  • एक शब्द प्रतिस्थापन
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • वाक्य पुनर्व्यवस्था
  • सक्रिय और कर्मवाच्य
  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कथन
  • क्लोज टेस्ट

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा पैटर्न

सेक्शन विषय प्रश्न अंक समय
सेक्शन-I गणितीय क्षमताएं + रीजनिंग 60 180 60 मिनट
सेक्शन-II अंग्रेजी भाषा एवं बोध + सामान्य जागरूकता 60 180 60 मिनट
सेक्शन-III कंप्यूटर ज्ञान 15 45 15 मिनट
सेक्शन-IV कौशल/टाइपिंग परीक्षा — योग्यतामूलक पद के अनुसार

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • टियर-2 के वस्तुनिष्ठ भाग में गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन (Negetive Marking) है।
  • SSC की आधिकारिक परीक्षा योजना में टियर-2 को दो सत्रों में आयोजित करने और सेक्शनवार समय निर्धारित करने का प्रावधान दिया गया है।

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 सिलेबस 2026

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 में गणितीय क्षमता, रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा एवं बोध, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त संबंधित पद के अनुसार कौशल या टाइपिंग परीक्षा होती है। SSC की नवीनतम परीक्षा व्यवस्था में टियर-2 को अलग-अलग सेक्शन और सत्रों में आयोजित किया जाता है।

SSC CHSL Tier 2 गणितीय क्षमताएं सिलेबस

विषय प्रमुख टॉपिक
संख्या पद्धति पूर्ण संख्याएं, दशमलव, भिन्न, संख्याओं के बीच संबंध
अंकगणित प्रतिशत, अनुपात-समानुपात, वर्गमूल, औसत, ब्याज, लाभ-हानि, छूट
व्यावसायिक गणित साझेदारी, समय और दूरी, समय और कार्य
बीजगणित बीजीय सर्वसमिकाएं, सरल करणी, रैखिक समीकरणों के ग्राफ
ज्यामिति त्रिभुज, सर्वांगसमता, समरूपता, वृत्त, स्पर्श रेखाएं, कोण
क्षेत्रमिति त्रिभुज, चतुर्भुज, बहुभुज, वृत्त, बेलन, शंकु, गोला, अर्धगोला
त्रिकोणमिति त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक कोण, ऊंचाई और दूरी, मानक सर्वसमिकाएं
सांख्यिकी एवं प्रायिकता तालिका, ग्राफ, हिस्टोग्राम, बार-आरेख, पाई-चार्ट, माध्य, माध्यिका, बहुलक, मानक विचलन और सरल प्रायिकता

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता

  • सादृश्य
  • सांकेतिक संक्रियाएं
  • संख्या एवं प्रतीक सादृश्य
  • वेन आरेख
  • निष्कर्ष निकालना
  • कागज मोड़ना और छेद करना
  • अंतर्निहित आकृतियां
  • आलोचनात्मक चिंतन
  • शब्द निर्माण
  • संख्यात्मक संक्रियाएं
  • रुझान
  • आकृति सादृश्य
  • स्थान अभिविन्यास
  • वर्गीकरण
  • संख्या एवं आकृति श्रृंखला
  • समस्या समाधान
  • भावनात्मक बुद्धिमत्ता
  • सामाजिक बुद्धिमत्ता
  • कोडिंग

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 अंग्रेजी भाषा एवं बोध

  • शब्दावली
  • व्याकरण
  • वाक्य संरचना
  • रिक्त स्थान भरना
  • मुहावरे और वाक्यांश
  • वाक्य सुधार
  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कथन
  • पठन बोध
  • पर्यायवाची और समानार्थी शब्द
  • विलोम शब्द
  • त्रुटि पहचान
  • गलत वर्तनी वाले शब्द
  • एक शब्द प्रतिस्थापन
  • सक्रिय और कर्मवाच्य
  • वाक्य पुनर्व्यवस्था
  • क्लोज पैसेज

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 सामान्य जागरूकता

  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • सामान्य नीति
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • समसामयिक घटनाएं
  • भारत और उसके पड़ोसी देश

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 कंप्यूटर ज्ञान सिलेबस

कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा में कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, ई-मेल, नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों की तैयारी करनी चाहिए। यह परीक्षा योग्यतामूलक प्रकृति की है।

विषय क्या पढ़ें?
कंप्यूटर की मूल बातें कंप्यूटर संगठन, सीपीयू, इनपुट-आउटपुट उपकरण, मेमोरी, बैकअप उपकरण, पोर्ट, विंडोज एक्सप्लोरर, कीबोर्ड शॉर्टकट
सॉफ्टवेयर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, सिस्टम सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, फाइल प्रबंधन
एमएस ऑफिस एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, एमएस पावरपॉइंट, फॉर्मूला, चार्ट, टेबल और प्रस्तुति
इंटरनेट और ई-मेल वेब ब्राउजिंग, खोज, फाइल डाउनलोड/अपलोड, ई-मेल भेजना और प्राप्त करना, अटैचमेंट
नेटवर्किंग नेटवर्क की मूल बातें, राउटर, स्विच, मॉडेम, नेटवर्क प्रोटोकॉल, LAN, WAN, MAN
साइबर सुरक्षा वायरस, वर्म, ट्रोजन, मैलवेयर, हैकिंग, फिशिंग और सुरक्षा उपाय
डिजिटल बैंकिंग इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, डिजिटल भुगतान

SSC CHSL 2026 न्यूनतम अर्हक अंक (minimum qualifying marks)

नीचे दी टेबल में श्रेणीवार न्यूनतम अर्हक अंक (minimum qualifying marks) प्रदान किए है-

श्रेणी न्यूनतम अर्हक अंक
अनारक्षित 30%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 25%
अन्य सभी श्रेणियां 20%

न्यूनतम अर्हक अंक (minimum qualifying marks) केवल परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम मानदंड को दर्शाते हैं।

एसएससी सीएचएसएल टाइपिंग टेस्ट और स्किल टेस्ट सिलेबस

एलडीसी/जेएसए और संबंधित डाटा एंट्री पदों के लिए पद के अनुसार टाइपिंग या कौशल परीक्षा होती है। यह परीक्षा योग्यतामूलक होती है और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

पोस्ट आवश्यक गति परीक्षण अवधि
विभाग/मंत्रालय में डीईओ / डीईओ ग्रेड ‘A’ प्रति घंटे 15,000 की-डिप्रेशन 15 मिनट
विभाग/मंत्रालय के अलावा डीईओ / डीईओ ग्रेड ‘A’ प्रति घंटे 8,000 की-डिप्रेशन 15 मिनट
एलडीसी/जेएसए (अंग्रेजी माध्यम) 35 शब्द प्रति मिनट (लगभग 10,500 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) 10 मिनट
एलडीसी/जेएसए (हिंदी माध्यम) 30 शब्द प्रति मिनट (लगभग 9,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) 10 मिनट

FAQs

SSC CHSL 2026 में कितने विषयों की तैयारी करनी होगी?

टियर-1 में अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता शामिल हैं। टियर-2 में गणितीय क्षमताएं, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान के साथ संबंधित पद के लिए कौशल/टाइपिंग परीक्षा होती है।

क्या SSC CHSL Tier 1 में सेक्शनल टाइमिंग है?

हां। टियर-1 में चारों विषयों के लिए 15-15 मिनट की सेक्शनल टाइमिंग है। इसलिए एक सेक्शन का बचा हुआ समय दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

क्या SSC CHSL में टाइपिंग टेस्ट के अंक मेरिट में जुड़ते हैं?

टाइपिंग/कौशल परीक्षा संबंधित पदों के लिए योग्यतामूलक होती है। अभ्यर्थी को निर्धारित मानक पूरा करना जरूरी है, लेकिन इसके अंक सामान्यतः अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते। पद-विशिष्ट शर्तों के लिए संबंधित आधिकारिक अधिसूचना देखना चाहिए।

prime_image