Home   »   SSC MTS Syllabus in Hindi

SSC MTS Syllabus 2026 in Hindi: एसएससी एमटीएस का विषयवार सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) परीक्षा का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नॉन-टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करना है।

एसएससी एमटीएस परीक्षा को दो सेशन में बांटा गया है, और इसमें दोनों सेशन देना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार किसी एक सेशन में शामिल नहीं होता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य माना जा सकता है।

वे छात्र को केंद्र सरकार में मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती होना चाहते है और एसएससी एमटीएस परीक्षा 2026 की तैयारी में जुटे है, उन्हें अपनी शुरुआत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझकर करनी चाहिए।

SSC MTS परीक्षा 2026 में अभ्यर्थियों की मदद करने के लिए यहाँ हम एसएससी एमटीएस का विषयवार सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के साथ-साथ विषयवार प्रश्नों की संख्या, अंक और नेगेटिव मार्किंग की पूरी जानकारी दे रहे है।

एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न 2026

SSC MTS परीक्षा 2026, कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसे दो सत्रों (sessions) में बांटा गया है. सत्र-1 में न्यूमेरिकल एबिलिटी (संख्यात्मक क्षमता) और रीजनिंग (तर्कशक्ति) (120 अंक) के लिए कुल 40 पूछे जाते हैं, जबकि सत्र-2 में जनरल अवेयरनेस (सामान्य जागरूकता) और अंग्रेजी (150 अंक)  के लिए कुल 50 पूछे जाते हैं।

एसएससी एमटीएस सत्र-1 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
संख्यात्मक एवं गणितीय योग्यता 20 60
तर्कशक्ति एवं समस्या समाधान 20 60
कुल 40 120

महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • समय अवधि: 45 मिनट
  • प्रश्न बहुविकल्पीय
  • सत्र-1 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलते हैं।
  • सत्र-1 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है

एसएससी एमटीएस सत्र-2 परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक
सामान्य जागरूकता 25 75
अंग्रेजी भाषा एवं समझ 25 75
कुल 50 150

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • समय अवधि: 45 मिनट
  • प्रश्न बहुविकल्पीय
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं।
  • सत्र-2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।

इसलिए सेशन-2 में उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। केवल अनुमान के आधार पर उत्तर देने से स्कोर प्रभावित हो सकता है।

एसएससी एमटीएस मार्किंग स्कीम 2026

विवरण सत्र-1 सत्र-2
सही उत्तर +3 अंक +3 अंक
गलत उत्तर कोई कटौती नहीं -1 अंक
अनुत्तरित प्रश्न 0 अंक 0 अंक

एसएससी एमटीएस सिलेबस 2026 – विषय-वार जानकारी

एसएससी एमटीएस परीक्षा में चार प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर करते हुए नियमित अभ्यास करना चाहिए।

1. SSC MTS संख्यात्मक और गणितीय क्षमता का सिलेबस

संख्यात्मक एवं गणितीय क्षमता में मुख्य रूप से बुनियादी अंकगणित और गणितीय अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस सेक्शन में गति और सटीकता दोनों महत्वपूर्ण हैं।

गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • पूर्णांक और पूर्ण संख्याएं
  • लघुत्तम समापवर्त्य (एलसीएम) और महत्तम समापवर्तक (एचसीएफ)
  • दशमलव और भिन्न
  • संख्याओं के बीच संबंध
  • मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएं
  • बोडमास
  • प्रतिशत
  • अनुपात और समानुपात
  • कार्य और समय
  • प्रत्यक्ष एवं व्युत्क्रम समानुपात
  • औसत
  • साधारण ब्याज
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • मूल ज्यामितीय आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिमाप
  • दूरी और समय
  • रेखाएं और कोण
  • सरल ग्राफ और आंकड़ों की व्याख्या
  • वर्ग एवं वर्गमूल

2. SSC MTS रीजनिंग एबिलिटी और प्रॉब्लम-सॉल्विंग सिलेबस

रीजनिंग सेक्शन में उम्मीदवार की तार्किक क्षमता और समस्या को समझकर उसका समाधान निकालने की योग्यता परखी जाती है। इसमें कई प्रश्न पैटर्न और तर्क पर आधारित होते हैं।

रीजनिंग के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • अल्फा-न्यूमेरिक सीरीज
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सादृश्यता
  • दिशा ज्ञान
  • समानताएं एवं अंतर
  • जम्बलिंग
  • समस्या समाधान एवं विश्लेषण
  • गैर-मौखिक रीजनिंग
  • आयु संबंधी प्रश्न
  • कैलेंडर
  • घड़ी
  • आकृतियों एवं आरेखों पर आधारित प्रश्न

3. SSC MTS इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन सिलेबस

अंग्रेजी भाषा एवं समझ के अंतर्गत उम्मीदवार की बुनियादी अंग्रेजी भाषा की समझ, शब्दावली और वाक्य संरचना का परीक्षण किया जाता है।

अंग्रेजी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

  • स्पॉट द एरर
  • रिक्त स्थान भरना
  • समानार्थी शब्द
  • विलोम शब्द
  • गलत वर्तनी वाले शब्दों की पहचान
  • मुहावरे और वाक्यांश
  • वन वर्ड सब्स्टीट्यूशन
  • वाक्य सुधार
  • कॉम्प्रिहेंशन पैसेज

4. SSC MTS जनरल अवेयरनेस सिलेबस

सामान्य जागरूकता में उम्मीदवार के आसपास के वातावरण, दैनिक जीवन से जुड़े विषयों और उनके सामाजिक उपयोग की सामान्य समझ को परखा जाता है। इसके अलावा करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाते हैं।

सामान्य जागरूकता में महत्वपूर्ण विषय

  • करेंट अफेयर्स
  • खेल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • स्टेटिक जीके
  • भारत एवं पड़ोसी देश
  • दैनिक जीवन से जुड़े सामान्य वैज्ञानिक तथ्य

SSC MTS परीक्षा 2026 – किन भाषाओँ में होगी?

SSC MTS परीक्षा का आयोजन देश-भर में हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य अधिकारिक भारतीय भाषाओं में किया जाता है, और अंग्रेजी सेक्शन सिर्फ अंग्रेजी में होता है. यहाँ हमने भाषा को उसके कोड के साथ दिया है –

कोड भाषा
01 हिंदी
02 अंग्रेजी
03 असमिया
04 बंगाली
07 गुजराती
08 कन्नड़
10 कोंकणी
12 मलयालम
13 मणिपुरी
14 मराठी
16 ओड़िया
17 पंजाबी
21 तमिल
22 तेलुगु
23 उर्दू

एसएससी एमटीएस हवलदार पीईटी/पीएसटी 2026

एसएससी एमटीएस में हवलदार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानकों को पूरा करना होता है।

शारीरिक दक्षता PET

परीक्षण पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
पैदल चलना 15 मिनट में 1,600 मीटर 20 मिनट में 1 किलोमीटर

शारीरिक मानक परिक्षण (PST)

शारीरिक मानक पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
लंबाई 157.5 सेमी 152 सेमी
छाती 76 सेमी (न्यूनतम माप; निर्धारित विस्तार संबंधी शर्तें लागू) लागू नहीं
वजन निर्धारित सामान्य वजन मानक 48 किलोग्राम

Note: एसएससी एमटीएस हवलदार के अभ्यथियों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट मिलेगी, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए शारीरिक मानकों और छूट संबंधी प्रावधानों को अवश्य चेक कर लें

FAQs

SSC MTS 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

एसएससी एमटीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। सेशन-1 में 40 और सेशन-2 में 50 प्रश्न होंगे।

क्या SSC MTS में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: हां, सेशन-1 में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि सेशन-2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

SSC MTS 2026 में कौन-कौन से विषय हैं?

एसएससी एमटीएस परीक्षा में संख्यात्मक एवं गणितीय क्षमता, रीजनिंग क्षमता एवं समस्या समाधान, सामान्य जागरूकता तथा अंग्रेजी भाषा एवं समझ से प्रश्न पूछे जाते हैं।

prime_image

TOPICS: