Correct option is D
S. Ans. (d)
‘प्रिय प्रवास’ के संबंध में सही तथ्य यह है कि:
- यह खड़ी बोली हिंदी का पहला महाकाव्य है।
- इसके छंदों में तुकान्तता नहीं है।
Information Booster:
प्रियप्रवास मे प्रयुक्त छंद :
द्रुतविलंबित
वासन्ततिलका
मन्दाक्रान्ता
मालिनी
शार्दूल-विक्रीड़ित
वंशस्थ
प्रियप्रवास का प्रथम छंद द्रुतविलंबित छंद मे रचित है :
दिवस का अवसान समीप था।
गगन था कुछ लोहित हो चला।
तरु-शिखा पर थी अब राजती।
कमलिनी-कुल-वल्लभ की प्रभा॥
कथावस्तु:महाकाव्य की कथा का मूलाधार श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध में वर्णित श्रीकृष्ण की लीलाएँ हैं। 'प्रियप्रवास' में विशेष रूप से श्रीकृष्ण के मथुरा गमन, राधा और गोपियों के विरह, पवनदूती प्रसंग, यशोदा की व्यथा, उद्धव-गोपी संवाद, राधा-उद्धव संवाद आदि का मार्मिक चित्रण किया गया है। कुल 17 सर्गों में विभाजित इस महाकाव्य में राधा और कृष्ण को पारंपरिक नायक-नायिका से ऊपर उठाकर विश्वसेवी और विश्वप्रेमी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
भाषा और छंद:'प्रियप्रवास' की भाषा संस्कृत-गर्भित खड़ी बोली है, जिसमें संस्कृत के समासों और शब्दों का प्रचुर प्रयोग किया गया है। छंदों में तुकांतता का अभाव है, जिसे 'भिन्न तुकांत' या अतुकांत कहा जाता है। हरिऔध जी ने संस्कृत वृत्तों का प्रयोग करते हुए अतुकांत छंदों की आवश्यकता और उपयुक्तता पर बल दिया है। उनके अनुसार, "भिन्न तुकांत कविता लिखने के लिए संस्कृत वृत्त बहुत ही उपयुक्त हैं।"
विशेषताएँ:इस महाकाव्य में राधा केवल विरहिणी नहीं हैं, बल्कि लोकसेविका और समाजसेविका की भूमिका निभाती हैं। श्रीकृष्ण को भगवान न मानकर एक महापुरुष और जननायक के रूप में चित्रित किया गया है, जो अन्याय का दमन करते हैं और मानवता के पुजारी हैं। कवि ने आध्यात्मिक और लौकिक प्रेम को प्रस्तुत करते हुए लोकपक्ष और लोक-कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है।
'प्रियप्रवास' ने खड़ी बोली हिंदी में महाकाव्य रचना की परंपरा की नींव रखी और हिंदी साहित्य में अपना विशिष्ट स्थान स्थापित किया।
Additional Booster:
अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' (15 अप्रैल 1865 – 16 मार्च 1947) हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि, निबंधकार और संपादक थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के निज़ामाबाद में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा निज़ामाबाद और आज़मगढ़ में प्राप्त करने के बाद, उन्होंने घर पर ही संस्कृत, उर्दू, फ़ारसी और अंग्रेज़ी भाषाओं का अध्ययन किया। उन्होंने क्वींस कॉलेज, वाराणसी में भी अध्ययन किया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से पढ़ाई जारी नहीं रख सके।
हरिऔध जी ने अपने कार्य जीवन की शुरुआत मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में की और बाद में कानूनगो के पद पर कार्य किया। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अवैतनिक प्राध्यापक के रूप में सेवा दी। हिंदी साहित्य सम्मेलन ने उन्हें दो बार सभापति बनाया और 'विद्यावाचस्पति' की उपाधि से सम्मानित किया।
प्रमुख कृतियाँ:
काव्य:
- प्रियप्रवास (1914): खड़ी बोली हिंदी का पहला महाकाव्य, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन है।
- वैदेही वनवास (1940): सीता के वनवास पर आधारित महाकाव्य।
- रसकलश, पारिजात, चोखे चौपदे, चुभते चौपदे: विविध विषयों पर आधारित काव्य संग्रह।
उपन्यास:
- ठेठ हिंदी का ठाठ
- अधखिला फूल
नाटक:
- रुक्मिणी परिणय
- प्रद्युम्न विजय
आलोचना:
- हिंदी भाषा और साहित्य का विकास