arrow
arrow
arrow
'गुरुदक्षिणा' शब्द में कौन सा समास है?
Question

'गुरुदक्षिणा' शब्द में कौन सा समास है?

A.

कर्मधारय समास

B.

तत्पुरुष समास

C.

अव्ययीभाव समास

D.

द्वन्द्व समास

Correct option is B

सही उत्तर: विकल्प (B) है - तत्पुरुष समास
व्याख्या:
"गुरुदक्षिणा" शब्द में तत्पुरुष समास है। इस समास में पहला पद (गुरु) गौण होता है और दूसरा पद (दक्षिणा) प्रधान होता है। शब्द का समास विग्रह "गुरू के लिए दक्षिणा" है, जो सम्प्रदान (दी जाने वाली चीज) को दर्शाता है।
अतिरिक्त जानकारी:
समास के प्रकार निम्नलिखित हैं:​
समास का नाम
परिभाषा
उदाहरण
तत्पुरुष समास
जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिह्न) का लोप हो।
गृहस्वामी = घर का मालिक , विद्यादाता = विद्या का दाता
बहुव्रीहि समास
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत करते हैं।
चक्रपाणि = जिसके हाथ में चक्र हो, चतुर्वेदी = चार वेद जानने वाला
कर्मधारय समास
जिस समास में विशेषण और विशेष्य के रूप में दोनों पद का संबंध हो।
श्वेतपुष्प = सफेद रंग का फूल, महानगर = महान है जो नगर
द्विगु समास
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।
चतुर्दिक = चार दिशाओं का समूह, सप्तसागर = सात समुद्र का समूह
अव्ययीभाव समास
जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त पद अव्यय का काम करें।
शीघ्रागमन = जल्दी आने वाला, प्रत्यक्ष = सामने रखे हुए
द्वन्द्व समास
द्वन्द्व समास में समस्तपद के दोनों पद समान रूप से प्रधान होते हैं। "और," "या," "एवं" आदि शब्दों का लोप होने पर बनता है।
रामलक्ष्मण = राम और लक्ष्मण, सूर्यचंद्र = सूर्य और चंद्रमा
तत्पुरुष समास के भेद:
भेद
परिभाषा
विभक्ति का लोप
कर्म तत्पुरुष
क्रिया के कर्म का बोध होता है।
"को"
करण तत्पुरुष
क्रिया के साधन या उपकरण का बोध होता है।
"से" या "द्वारा"
संबंध तत्पुरुष
दो पदों के बीच संबंध का बोध होता है।
"का," "की," "के"
अपादान तत्पुरुष
"से," "द्वारा," या "किससे" का बोध होता है।
"से"
सम्प्रदान तत्पुरुष
"के लिए" या "को" का बोध होता है।
"के लिए," "को"
अधिकरण तत्पुरुष
"में," "पर," "अंदर" आदि का बोध होता है।
"में," "पर"

Free Tests

Free
Must Attempt

BSSC CGL General Science Section Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon25 Questions
  • pdpsheetsIcon100 Marks
  • timerIcon20 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

BSSC CGL General Awareness Section Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon50 Questions
  • pdpsheetsIcon200 Marks
  • timerIcon30 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

BSSC CGL 2025 Full Mock Test : 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon600 Marks
  • timerIcon135 Mins
languageIcon English
test-prime-package

Access ‘Bihar Police SI Constable’ Mock Tests with

  • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
446k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow