arrow
arrow
arrow
विग्रह का समास के साथ मिलान कीजिए ।सूची-Iसूची-IIa. ऋण से युक्तI. द्वंद्व समासb. मुख्य है जो मंत्रीII. अव्ययी भाव समासc. समय के अनुसारIII. कर्मधारय समा
Question

विग्रह का समास के साथ मिलान कीजिए ।
सूची-I
सूची-II
a. ऋण से युक्त
I. द्वंद्व समास
b. मुख्य है जो मंत्री
II. अव्ययी भाव समास
c. समय के अनुसार
III. कर्मधारय समास
d. सीता और राम
IV. तत्पुरुष समास​​

A.

a-III, b-I, c-II, d-IV

B.

a-I, b-II, c-III, d-IV

C.

a-IV, b-III, c-II, d-I

D.

​a-IV, b-III, c-I, d-II

Correct option is C

सही उत्तर:(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
सही मिलान:
सूची-I
सूची-II
व्याख्या:
a. ऋण से युक्त
IV. तत्पुरुष समास
इस समास में एक शब्द दूसरे से संबंधित होता है, जैसे "ऋण से युक्त" (ऋण + युक्त) में 'ऋण' और 'युक्त' का मिलन है, जो तत्पुरुष समास का उदाहरण है।
b. मुख्य है जो मंत्री
III. कर्मधारय समास
'मुख्य' और 'मंत्री' का मिलन 'कर्मधारय समास' को दर्शाता है, जिसमें पहला शब्द किसी विशेषता का द्योतक होता है और दूसरा उस विशेषता का विस्तार करता है।
c. समय के अनुसार
II. अव्ययी भाव समास
समय के अनुसार - यथासमय, व्याख्या = अव्ययीभाव समास में पहला पद प्रधान होता है, जो एक अव्यय की तरह कार्य करता है तथा दूसरा पत्र गौण होता है।
d. सीता और राम
I. द्वंद्व समास
'सीता-राम' का समास विग्रह करने पर 'सीता और राम' होगा। इसमें 'और' योजक का प्रयोग किए जाने के कारण 'द्वंद्व समास' है।
अतिरिक्त जानकारी:
समास के प्रकार निम्नलिखित हैं:​
समास का नाम
परिभाषा
उदाहरण
तत्पुरुष समास
जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिह्न) का लोप हो।
गृहस्वामी = घर का मालिक , विद्यादाता = विद्या का दाता
बहुव्रीहि समास
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत करते हैं।
चक्रपाणि = जिसके हाथ में चक्र हो, चतुर्वेदी = चार वेद जानने वाला
कर्मधारय समास
जिस समास में विशेषण और विशेष्य के रूप में दोनों पद का संबंध हो।
श्वेतपुष्प = सफेद रंग का फूल, महानगर = महान है जो नगर
द्विगु समास
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।
चतुर्दिक = चार दिशाओं का समूह, सप्तसागर = सात समुद्र का समूह
अव्ययीभाव समास
जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त पद अव्यय का काम करें।
शीघ्रागमन = जल्दी आने वाला, प्रत्यक्ष = सामने रखे हुए
द्वन्द्व समास
द्वन्द्व समास में समस्तपद के दोनों पद समान रूप से प्रधान होते हैं। "और," "या," "एवं" आदि शब्दों का लोप होने पर बनता है।
रामलक्ष्मण = राम और लक्ष्मण, सूर्यचंद्र = सूर्य और चंद्रमा
तत्पुरुष समास के भेद:
भेद
परिभाषा
विभक्ति का लोप
कर्म तत्पुरुष
क्रिया के कर्म का बोध होता है।
"को"
करण तत्पुरुष
क्रिया के साधन या उपकरण का बोध होता है।
"से" या "द्वारा"
संबंध तत्पुरुष
दो पदों के बीच संबंध का बोध होता है।
"का," "की," "के"
अपादान तत्पुरुष
"से," "द्वारा," या "किससे" का बोध होता है।
"से"
सम्प्रदान तत्पुरुष
"के लिए" या "को" का बोध होता है।
"के लिए," "को"
अधिकरण तत्पुरुष
"में," "पर," "अंदर" आदि का बोध होता है।
"में," "पर"

Free Tests

Free
Must Attempt

UPCISB General Recruitment Full Mock Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon100 Questions
  • pdpsheetsIcon100 Marks
  • timerIcon90 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

English Language Subject Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon20 Questions
  • pdpsheetsIcon20 Marks
  • timerIcon10 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

Vocabulary

languageIcon English
  • pdpQsnIcon10 Questions
  • pdpsheetsIcon10 Marks
  • timerIcon8 Mins
languageIcon English
test-prime-package

Access ‘Allahabad High Court Group C’ Mock Tests with

  • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
446k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow