arrow
arrow
arrow
कैसे व्यक्तियों का जीवन धीरे- धीरे बोझ बन जाता है ?
Question

अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. क्र. 1-5) के उत्तर दीजिए ।

मनुष्य को निष्काम भाव से सफलता असफलता की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य का पालन करना है । आशा या निराशा के चक्र में फँसे बिना उसे निरंतर कर्तव्यरत रहना है। किसी भी कर्तव्य की पूर्णता पर सफलता अथवा असफलता प्राप्त होती है। असफल व्यक्ति निराश हो जाता है, किंतु मनीषियों ने असफलता को भी सफलता की कुंजी कहा है । असफल व्यक्ति अनुभव की संपत्ति अर्जित करता है, जो उसके भावी जीवन का निर्माण करती है। जीवन में अनेक बार ऐसा होता है कि हम जिस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम करते हैं, वह पूरा नहीं होता। ऐसे अवसर पर सारा परिश्रम व्यर्थ हो गया सा लगता है और हम निराश होकर चुपचाप बैठ जाते हैं । उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोबारा प्रयत्न नहीं करते। ऐसे व्यक्ति का जीवन धीरे- धीरे बोझ बन जाता है । निराशा का अंधकार न केवल उसकी कर्म - शक्ति, वरन् उसके समस्त जीवन को ही ढक लेता है । निराशा की गहनता के कारण लोग कभी कभी आत्महत्या तक कर बैठते हैं। मनुष्य का जीवन धारण करके कर्म पथ से कभी विचलित नहीं होना चाहिए विघ्न-बाधाओं की, सफलता – असफलता की तथा हानि - लाभ की चिंता किए बिना कर्तव्य के मार्ग पर चलते रहने में जो आनंद एवं उत्साह है, उसमें ही जीवन की सार्थकता है, ऐसा जीवन ही सफल है।


कैसे व्यक्तियों का जीवन धीरे- धीरे बोझ बन जाता है ?

A.

जो असफल होने पर दोबारा प्रयत्न नहीं करते ।

B.

जो परिश्रम से जी चुराते हैं।

C.

जो नित्य व्यायाम नहीं करते ।

D.

जो धन दौलत नहीं कमाते ।

Correct option is A

सही उत्तर: A. जो असफल होने पर दोबारा प्रयत्न नहीं करते
स्पष्टीकरण:
गद्यांश में उल्लेख है कि जो व्यक्ति असफल होने पर निराश होकर चुपचाप बैठ जाते हैं और दोबारा प्रयत्न नहीं करते, उनका जीवन धीरे-धीरे बोझ बन जाता है।

Free Tests

Free
Must Attempt

Government Policies and Scheme

languageIcon English
  • pdpQsnIcon10 Questions
  • pdpsheetsIcon20 Marks
  • timerIcon5 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

Government Schemes

languageIcon English
  • pdpQsnIcon10 Questions
  • pdpsheetsIcon20 Marks
  • timerIcon5 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

SSC GD PYP (Held on 4 Feb 2025 S1)

languageIcon English
  • pdpQsnIcon80 Questions
  • pdpsheetsIcon160 Marks
  • timerIcon60 Mins
languageIcon English

Similar Questions

test-prime-package

Access ‘Lekhpal’ Mock Tests with

  • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
368k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow