arrow
arrow
arrow
'निरीह' शब्द कौन सी व्याकरणिक इकाई है ?
Question

गद्यांश को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


मेरा मन कभी-कभी बैठ जाता है। समाचार-पत्रों में ठगी, डकैती, चोरी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं। ऐसा लगता है देश में कोई ईमानदार आदमी रह ही नहीं गया है। हर व्यक्ति संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। इस समय सुखी वही है, जो कुछ नहीं करता। जो भी कुछ करेगा, उसमें लोग दोष खोजने लगेंगे। उसके सारे गुण भुला दिय जायेंगे और दोषों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाने लगेगा। दोष किसमें नहीं होते? यही कारण है कि हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम या बिलकुल ही नहीं। यह चिंता का विषय है।
तिलक और गांधी के सपनों का भारतवर्ष क्या यही है? विवेकानंद और रामतीर्थ का आध्यात्मिक ऊँचाई वाला भारतवर्ष कहाँ है ? रवींद्रनाथ ठाकुर और मदनमोहन मालवीय का महान, सुसंस्कृत और सभ्य भारतवर्ष पतन के किस गहन गर्त में जा गिरा है ? आर्य और द्रविड़, हिंदू और मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलनभूमि 'महामानव समुद्र' क्या सूख ही गया है ?
यह सही है कि इन दिनों कुछ ऐसा माहौल बना है कि ईमानदारी से मेहनत करके जीविका चलाने वाले निरीह श्रमजीवी पिस रहे हैं और झूठ और फरेब का रोज़गार करने वाले फल-फूल रहे हैं। ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है। सचाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है। ऐसी स्थिति में जीवन के मूल्यों के बारे में लोगों की आस्था ही हिलने लगी है, किंतु ऐसी दशा से हमारा उद्धार जीवन-मूल्यों में आस्था रखने से ही होगा। ऐसी स्थिति में हताश हो जाना ठीक नहीं है।​​

'निरीह' शब्द कौन सी व्याकरणिक इकाई है ?

A.

संज्ञा

B.

सर्वनाम

C.

विशेषण

D.

सम्बन्धबोधक

Correct option is C

सही उत्तर: (C) विशेषण
व्याख्या:
  • निरीह शब्द का अर्थ है "असहाय" या "निर्दोष"।
  • यह वाक्य में "श्रमजीवी" शब्द की विशेषता बता रहा है।
    • उदाहरण: "ईमानदारी से मेहनत करके जीविका चलाने वाले निरीह श्रमजीवी।"
    • यहाँ निरीह शब्द श्रमजीवी की स्थिति और गुण को व्यक्त कर रहा है।
  • विशेषण वह शब्द होता है जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
विकल्प
परिभाषा
संबंध
(A) संज्ञा
संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, या भाव का नाम होती है।
'निरीह' संज्ञा नहीं है।
(B) सर्वनाम
सर्वनाम वह शब्द होता है जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होता है।
'निरीह' सर्वनाम नहीं है।
(C) विशेषण
विशेषण वह शब्द है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।
सही उत्तर।
(D) सम्बन्धबोधक
यह ऐसे शब्द होते हैं जो दो शब्दों या वाक्यांशों के बीच संबंध प्रकट करते हैं।
'निरीह' संबंधबोधक नहीं है।
निष्कर्ष:
निरीह शब्द संज्ञा "श्रमजीवी" की विशेषता बताता है, इसलिए यह विशेषण है।
सही उत्तर है: (C) विशेषण।

Free Tests

Free
Must Attempt

UP SI 2025 Full Mock Test : 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon160 Questions
  • pdpsheetsIcon400 Marks
  • timerIcon120 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

UP Police Constable Full Mock Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon300 Marks
  • timerIcon120 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

Government Policies and Scheme

languageIcon English
  • pdpQsnIcon10 Questions
  • pdpsheetsIcon20 Marks
  • timerIcon5 Mins
languageIcon English

Similar Questions

test-prime-package

Access ‘UPSSSC’ Mock Tests with

  • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
354k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow