arrow
arrow
arrow
ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय कैसे समझ़ा जाने लगा है ?
Question

गद्यांश को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।


मेरा मन कभी-कभी बैठ जाता है। समाचार-पत्रों में ठगी, डकैती, चोरी और भ्रष्टाचार के समाचार भरे रहते हैं। ऐसा लगता है देश में कोई ईमानदार आदमी रह ही नहीं गया है। हर व्यक्ति संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। इस समय सुखी वही है, जो कुछ नहीं करता। जो भी कुछ करेगा, उसमें लोग दोष खोजने लगेंगे। उसके सारे गुण भुला दिय जायेंगे और दोषों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाने लगेगा। दोष किसमें नहीं होते? यही कारण है कि हर आदमी दोषी अधिक दिख रहा है, गुणी कम या बिलकुल ही नहीं। यह चिंता का विषय है।
तिलक और गांधी के सपनों का भारतवर्ष क्या यही है? विवेकानंद और रामतीर्थ का आध्यात्मिक ऊँचाई वाला भारतवर्ष कहाँ है ? रवींद्रनाथ ठाकुर और मदनमोहन मालवीय का महान, सुसंस्कृत और सभ्य भारतवर्ष पतन के किस गहन गर्त में जा गिरा है ? आर्य और द्रविड़, हिंदू और मुसलमान, यूरोपीय और भारतीय आदर्शों की मिलनभूमि 'महामानव समुद्र' क्या सूख ही गया है ?
यह सही है कि इन दिनों कुछ ऐसा माहौल बना है कि ईमानदारी से मेहनत करके जीविका चलाने वाले निरीह श्रमजीवी पिस रहे हैं और झूठ और फरेब का रोज़गार करने वाले फल-फूल रहे हैं। ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय समझा जाने लगा है। सचाई केवल भीरु और बेबस लोगों के हिस्से पड़ी है। ऐसी स्थिति में जीवन के मूल्यों के बारे में लोगों की आस्था ही हिलने लगी है, किंतु ऐसी दशा से हमारा उद्धार जीवन-मूल्यों में आस्था रखने से ही होगा। ऐसी स्थिति में हताश हो जाना ठीक नहीं है।​​

ईमानदारी को मूर्खता का पर्याय कैसे समझ़ा जाने लगा है ?

A.

आज सभी को बेईमानी से कमाना अच्छा लगता है।

B.

पूरे देश में ही बेईमानी बस गई है।

C.

जो ईमानदारीपूर्वक मेहनत की कमाई करते हैं, उन्हें लोग मूर्ख समझते हैं।

D.

देश की सम्पूर्ण व्यवस्था भ्रष्टाचार के दलदल में समा गई है।

Correct option is C

सही उत्तर: (C) जो ईमानदारीपूर्वक मेहनत की कमाई करते हैं, उन्हें लोग मूर्ख समझते हैं।
व्याख्या:
लेखक का मानना है कि आज के समाज में ईमानदारी से कमाने वाले श्रमिकों को मूर्ख समझा जाता है, जबकि बेईमानी करने वाले लोग अधिक सम्मानित होते हैं।​

Free Tests

Free
Must Attempt

UP SI 2025 Full Mock Test : 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon160 Questions
  • pdpsheetsIcon400 Marks
  • timerIcon120 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

UP Police Constable Full Mock Test 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon300 Marks
  • timerIcon120 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

Government Policies and Scheme

languageIcon English
  • pdpQsnIcon10 Questions
  • pdpsheetsIcon20 Marks
  • timerIcon5 Mins
languageIcon English

Similar Questions

test-prime-package

Access ‘UPSSSC’ Mock Tests with

  • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
353k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow