Correct option is D
रसिकप्रिया की टीका का नाम 'रसगाहक चंद्रिका' है.इसे सूरति मिश्र ने लिखा था.यह टीका जहानाबाद के नसरुल्लाह खाँ के आश्रय में संवत् 1791 में पूरी हुई थी.सूरति मिश्र, रसिकप्रिया की टीका लिखने वाले सबसे पुराने टीकाकार हैं
सभी टीकाओं का सही मिलान निम्नलिखित है -

Information Booster:
- कृष्ण लाल कवि ने बिहारी सतसई पर 'कृष्ण लाल की टीका' नाम से टीका लिखी थी.इसमें हर दोहे को सवैया छंद में समझाया गया है.
- जगन्नाथ दास रत्नाकर ने बिहारी सतसई पर 'बिहारी रत्नाकर' नाम से टीका लिखी थी.यह टीका हिन्दी खड़ी बोली में है.
- सुरति मिश्र ने बिहारी सतसई पर 'अमरचंद्रिका' नाम से टीका लिखी थी.
- प्रभुदयाल पाण्डेय ने बिहारी सतसई पर 'आधुनिक खड़ी बोली टीका' नाम से टीका लिखी थी ।
- जानकी प्रसाद ने रामचंद्रिका पर 'राम भक्ति प्रकाशिका' नाम से टीका लिखी थी.जानकी प्रसाद काशी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे.