Exams   »   UPSSSC आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 जानें कब आएगा, फाइनल आंसर की जारी, 820 पदों का

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा हाल ही में आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी करने साथ-साथ ही अब उम्मीदवारों की नजर सीधा आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026 पर लगी गई है।

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया गया था। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या इस पोस्ट में दिए जा रहे लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

इस लेख में आप यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, रिजल्ट की संभावित तारीख, डाउनलोड करने का तरीका, भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते है।

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026: विवरण

विवरण जानकारी
आयोग का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभाग आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
पद का नाम आबकारी सिपाही
विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026
परीक्षा का नाम आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025)/09
कुल रिक्तियां 820 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथि 6 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि 20 सितंबर 2026
प्रारंभिक उत्तर कुंजी 22 सितंबर 2026
अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी 14 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं
संभावित रिजल्ट तिथि बहुत जल्द
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 के इससे पहले के ट्रेंड को देखे तो या पता चलता है कि आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के 1-2 के सप्ताह के भीतर यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर देता है, इस तरह इसके नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह या दिसंबर 2026 की शुरुआत किए जाने की संभावना है।

हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट की निश्चित तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट तारीखों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम सूचनाएं या परिणाम अनुभाग खोलें।
  3. विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 से संबंधित आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक खोजें।
  4. संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  5. यदि परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया जाता है, तो उसे डाउनलोड करें।
  6. पीडीएफ में अपना रोल नंबर या पंजीकरण विवरण खोजें।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही चयन प्रक्रिया 2026

आबकारी सिपाही भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा, इनमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. मुख्य लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों के ज्ञान और निर्धारित पाठ्यक्रम की समझ का मूल्यांकन
  2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST): निर्धारित शारीरिक मानकों के आधार पर पात्रता की जांच
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): निर्धारित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन
  4. दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक योग्यता, पहचान और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच
  5. चिकित्सा परीक्षण: भर्ती नियमों के अनुसार चिकित्सा संबंधी पात्रता की जांच

रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवार क्या करें?

मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परिणाम का इंतजार करते हुए आगे की प्रक्रिया की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। इससे रिजल्ट जारी होने के बाद आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में आसानी होगी।

FAQs

यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

आयोग ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद नवंबर 2026 के अंत या दिसंबर 2026 की शुरुआत में परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।

UPSSSC आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया गया था।

क्या UPSSSC आबकारी सिपाही फाइनल आंसर की 2026 जारी हो गई है?

हां, आयोग ने 14 नवंबर 2026 को आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC आबकारी सिपाही रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

उम्मीदवार अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद संबंधित लिंक परिणाम अनुभाग में उपलब्ध कराया जाएगा।

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद अगला चरण क्या होगा?

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के निर्धारित नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और अन्य आवश्यक चयन प्रक्रियाओं में शामिल होना पड़ सकता है।

prime_image