Exams   »   UP Police SI Syllabus in Hindi

UP Police SI Syllabus 2026: यूपी दरोगा भर्ती का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, देखें विषयवार टॉपिक्स

उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे ज़रूरी काम है सिलेबस को ठीक से समझना। बिना सिलेबस के पढ़ाई करने पर समय भी जाता है और मेहनत भी।

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UP Police SI) पदों पर भर्ती के लिए एकल ऑनलाइन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) में कुल 400 अंकों के लिए 160 प्रश्न पूछे जाएँगे। इसमें सफल हुए उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

इस लेख में हमने लिखित परीक्षा के चारों भाग, परीक्षा पैटर्न, क्वालीफाइंग अंक, फिजिकल मानक और दौड़ की शर्तें आसान भाषा में समझाई हैं, जो आपको प्रतियोगिता में एक कदम आगे रखने में मदद करेगा

यूपी पुलिस SI परीक्षा पैटर्न 2026

यूपी पुलिस दरोगा (SI) लिखित परीक्षा कुल चार भागों में बंटी है। प्रत्येक विषय से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। चारों विषयों के लिए कुल 2 घंटे का संयुक्त समय मिलेगा।

विषय प्रश्न अंक
सामान्य हिंदी 40 100
मौलिक कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान 40 100
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षण 40 100
मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तर्क क्षमता 40 100
कुल 160 400

अंक योजना और क्वालीफाइंग अंक

  • सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं।
  • गलत या छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं कटता
  • हर विषय में कम से कम 35 अंक (35%) ज़रूरी हैं
  • कुल मिलाकर कम से कम 200 अंक (50%) लाने होंगे

यानी किसी एक विषय को छोड़कर बाकी में अच्छा स्कोर करना काफी नहीं है। चारों भागों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

यूपी पुलिस SI सिलेबस 2026: विषयवार टॉपिक्स

यहाँ आप यूपी पुलिस SI सिलेबस 2026 परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों की पूरी जानकारी को चेक कर सकते है- 

1. सामान्य हिंदी

 यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा के इस भाग में भाषा की समझ और व्याकरण की पकड़ परखी जाती है। नियम याद हों तो यह सबसे जल्दी स्कोर देने वाला भाग है।

  • गद्यांश पर आधारित प्रश्न और गद्यांश का उचित शीर्षक
  • पत्र लेखन
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • शब्द-ज्ञान और शब्दों का सही प्रयोग
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियां
  • वाक्य शुद्धि

2. मौलिक कानून, संविधान और सामान्य ज्ञान

पुलिस सेवा से जुड़े कानूनी बिंदु इस भाग का बड़ा हिस्सा हैं। संविधान के साथ रोज़मर्रा के कानूनों पर भी ध्यान दें।

खंड प्रमुख टॉपिक्स
सामान्य ज्ञान भारत और पड़ोसी देश, विज्ञान की प्रगति, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं और लिपियां, पुस्तकें, राजधानियां और मुद्राएं, खेल और खिलाड़ी
संविधान संविधान के उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति-निर्देशक तत्व, संशोधन संबंधी नियम, अखिल भारतीय सेवाएं
कानून और अधिकार मानवाधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, SC/ST आरक्षण और संरक्षण, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण, आत्मरक्षा का अधिकार, अपराध और दंड के सिद्धांत, यातायात नियम, राष्ट्रीय सुरक्षा

3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता

 यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में गणित के प्रश्न सीधे सूत्रों पर टिके होते हैं। रोज़ का अभ्यास यहां सबसे ज़्यादा काम आता है।

  • संख्या पद्धति और सरलीकरण
  • दशमलव और भिन्न
  • HCF और LCM
  • अनुपात और समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि और छूट
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • साझेदारी
  • समय और कार्य
  • समय, चाल और दूरी
  • क्षेत्रमिति
  • तालिका और ग्राफ
  • अंकगणितीय तर्क और संख्या श्रृंखला

4. मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तर्क क्षमता

 यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा के इस भाग में तीन तरह के प्रश्न आते हैं: सामान्य रीजनिंग, बुद्धिलब्धि और पुलिस सेवा के प्रति अभिरुचि, नीचे दी टेबल में परीक्षा में पूछे जाने प्रश्नों की जानकारी चेक कर सकते है

खंड प्रमुख टॉपिक्स
मानसिक योग्यता तार्किक आरेख, प्रतीक-संबंध, कोडिंग-डिकोडिंग, शब्द निर्माण, अक्षर और संख्या श्रृंखला, सादृश्य, दिशा ज्ञान, आंकड़ों की तार्किक व्याख्या, तर्क की मजबूती, निहित अर्थ
बुद्धिलब्धि (IQ) संबंध और सादृश्य, असमान की पहचान, श्रृंखला पूरी करना, रक्त संबंध, समय क्रम, वेन आरेख, स्थानिक कल्पना, दृश्य स्मृति, क्रम में सजाना
मानसिक अभिरुचि कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, कानून का शासन, अनुकूलन क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, मानसिक दृढ़ता, अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक संवेदनशीलता, पेशे में रुचि

UP Police SI फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

 यूपी दरोगा भर्ती लिखित परीक्षा पास करने के बाद लंबाई और सीना मापा जाता है। पुरुष और महिला के लिए मानक अलग हैं।

वर्ग श्रेणी लंबाई सीना
पुरुष सामान्य / OBC / SC 168 सेमी 79–84 सेमी (बिना फुलाए–फुलाकर)
पुरुष ST 160 सेमी 77–82 सेमी
महिला सामान्य / OBC / SC 152 सेमी लागू नहीं
महिला ST 147 सेमी लागू नहीं

UP Police SI फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

वर्ग दूरी निर्धारित समय
पुरुष 4.8 किमी 28 मिनट
महिला 2.4 किमी 16 मिनट

नोट: PST और PET के मानकों में बदलाव संभव है। फॉर्म भरने से पहले UPPRPB की आधिकारिक अधिसूचना ज़रूर जांच लें।

यूपी दरोगा भर्ती 2026 के लिए कैसे तैयारी करें

  • पहले कमज़ोर विषय को पहचाने: 35% की सीमा हर विषय पर लागू है, इसलिए सबसे कमज़ोर भाग को सबसे पहले मज़बूत करें
    हिंदी में रोज़ 30 प्रश्न हल करें: संधि, समास और वाक्य शुद्धि के नियम सीमित हैं, इसलिए यहां अभ्यास से तेज़ी आती है।
    गणित के सूत्र एक कॉपी में लिखें: प्रतिशत, ब्याज और समय-कार्य के सूत्र रोज़ पांच मिनट दोहराएं।
    कानून के भाग में अनुच्छेद नंबर के साथ पढ़ें। मौलिक अधिकार और नीति-निर्देशक तत्व पर सीधे प्रश्न आते हैं।
    नेगेटिव मार्किंग न होने का फायदा उठाएं: कोई प्रश्न खाली न छोड़ें, अनुमान से भी उत्तर चुनें।
    टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें: 160 प्रश्नों के लिए 120 मिनट हैं, यानी हर प्रश्न पर औसतन 45 सेकंड
    दौड़ की तैयारी साथ-साथ चलाएं: लिखित परीक्षा का रिज़ल्ट आने का इंतज़ार न करें।

FAQs

UP Police SI परीक्षा 2026 में कितने प्रश्न होंगे?

UP Police SI लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा।

क्या UP Police SI परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

यहाँ दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं है।

UP Police SI परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% और लिखित परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

UP Police SI Syllabus 2026: यूपी दरोगा भर्ती का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न, देखें विषयवार टॉपिक्स_2.1

prime_image