Exams   »   UP Police Constable Syllabus

UP Police Constable Syllabus in Hindi, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में क्या-क्या आएगा? देखें पूरा सिलेबस और पैटर्न

UP Police Constable Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए 32,679 पदों की जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न समझना बेहद जरूरी है।

इसकी मदद से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सही रणनीति बनाने जानना आवश्यक है कि लिखित परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक विषय का कितना महत्व है। इस लेख में उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पूरी जानकारी दी गई है।

Must Check: UP Police Constable Final Result 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026: मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद कांस्टेबल
कुल पद 32,679
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 300
परीक्षा अवधि 2 घंटे
प्रश्न का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
सही उत्तर +2 अंक
नकारात्मक अंकन नहीं

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी। इसमें चार प्रमुख विषयों से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 38 76
सामान्य हिंदी 37 74
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता 38 76
मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता 37 74
कुल 150 300

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न की खास बातें

  • परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे।
  • कुल 300 अंक निर्धारित हैं।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में होगी।
  • दिए गए पैटर्न के अनुसार नकारात्मक अंकन नहीं है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026: विषयवार सिलेबस

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स दिए गए हैं।

1. सामान्य ज्ञान का सिलेबस

सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ भारत तथा उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स के साथ-साथ सामान्य अध्ययन के आधारभूत टॉपिक्स पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • सामान्य विज्ञान
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय कृषि
  • वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या
  • पर्यावरण एवं नगरीकरण
  • भारत एवं विश्व का भूगोल
  • प्राकृतिक संसाधन
  • शिक्षा
  • उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सामाजिक परंपराएं
  • उत्तर प्रदेश की राजस्व, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
  • मानव अधिकार
  • आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद
  • भारत और पड़ोसी देशों के संबंध
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन
  • नोटबंदी एवं महत्वपूर्ण दिन
  • साइबर अपराध
  • वस्तु एवं सेवा कर (GST)
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • देश, राजधानी एवं मुद्राएं
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • अनुसंधान एवं खोज
  • पुस्तकें एवं लेखक
  • सोशल मीडिया संचार

2. सामान्य हिंदी का सिलेबस

सामान्य हिंदी में भाषा और व्याकरण से जुड़े प्रश्नों के साथ साहित्य एवं अपठित गद्यांश से संबंधित प्रश्न भी महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवारों को हिंदी व्याकरण के मूल नियमों की नियमित प्रैक्टिस करनी चाहिए।

  • हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाएं
  • हिंदी व्याकरण का सामान्य ज्ञान
  • हिंदी वर्णमाला
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • अनेक अर्थ वाले शब्द
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण
  • लिंग
  • शब्द
  • प्रेरणार्थक क्रिया
  • सर्वनाम
  • विशेषण एवं क्रिया
  • काल
  • अव्यय
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • समुच्चयबोधक अव्यय
  • विराम चिह्न
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • छंद
  • अलंकार
  • अपठित गद्यांश
  • प्रसिद्ध कवि
  • लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध कृतियां
  • हिंदी भाषा से जुड़े पुरस्कार

3. संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता का सिलेबस

इस भाग में गणित और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों को कम समय में हल करने के लिए उम्मीदवारों को बेसिक कॉन्सेप्ट के साथ गणना की गति पर भी काम करना चाहिए।

  • संख्या पद्धति
  • सरलीकरण
  • दशमलव एवं भिन्न
  • महत्तम समापवर्तक (HCF) एवं लघुत्तम समापवर्त्य (LCM)
  • अनुपात एवं समानुपात
  • प्रतिशत
  • लाभ एवं हानि
  • छूट
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • साझेदारी
  • समय एवं कार्य
  • औसत
  • समय एवं दूरी
  • तालिका एवं ग्राफ का उपयोग
  • क्षेत्रमिति
  • अंकगणितीय गणनाएं
  • विश्लेषणात्मक फलन
  • विविध

4. मानसिक अभिरुचि एवं मानसिक योग्यता का सिलेबस

इस भाग में उम्मीदवार की तार्किक सोच, व्यावहारिक समझ और समस्या को समझकर निर्णय लेने की क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • तार्किक आरेख
  • प्रतीकात्मक संबंध
  • व्याख्या एवं धारणा परीक्षण
  • शब्द निर्माण परीक्षण
  • अक्षर एवं संख्या श्रेणी
  • शब्द एवं वर्णमाला समानता
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण
  • दिशा परीक्षण
  • डेटा की तार्किक व्याख्या
  • तर्क की प्रभावशीलता
  • निहित अर्थों का निर्धारण

5. बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता का सिलेबस

रीजनिंग वाले भाग में उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, विश्लेषण करने की योग्यता और पैटर्न को पहचानने की क्षमता जांची जाती है। नियमित अभ्यास इस सेक्शन में बेहतर स्कोर करने में मदद कर सकता है।

  • संबंध एवं समानता
  • असमान वस्तु की पहचान
  • श्रृंखला पूर्ण करना
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • दिशा बोध परीक्षण
  • रक्त संबंध
  • वर्णमाला आधारित प्रश्न
  • वेन आरेख एवं चार्ट आधारित प्रश्न
  • गणितीय क्षमता
  • उपमा
  • समानताएं
  • अंतर एवं भिन्नताएं
  • स्थानिक कल्पना
  • समस्या समाधान
  • विश्लेषण एवं निर्णय क्षमता
  • निर्णय लेना
  • दृश्य स्मृति
  • विभेदन क्षमता
  • अवलोकन
  • संबंध एवं अवधारणाएं
  • अंकगणितीय तर्क
  • मौखिक एवं आकृति वर्गीकरण
  • अंकगणितीय संख्या श्रेणी
  • अमूर्त विचारों एवं प्रतीकों के संबंध को समझने की क्षमता

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल चयन प्रक्रिया 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों को निर्धारित चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

1. लिखित परीक्षा

पहले चरण में ऑफलाइन मोड में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

3. फिजिकल टेस्ट

अगले चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित शारीरिक परीक्षण के मानकों को पूरा करना होगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल 2026 की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

  • सिलेबस को समझें: तैयारी शुरू करने से पहले सभी विषयों और टॉपिक्स की सूची बनाएं।
  • हिंदी और गणित पर पकड़ बनाएं: इन विषयों के बेसिक नियम और सूत्र अच्छी तरह तैयार करें।
  • करंट अफेयर्स पढ़ें: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को नियमित रूप से पढ़ें।
  • रीजनिंग का अभ्यास करें: कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, रक्त संबंध और दिशा जैसे टॉपिक्स के प्रश्न हल करें।
  • मॉक टेस्ट दें: परीक्षा से पहले नियमित मॉक टेस्ट देकर अपनी गति और सटीकता जांचें।
  • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों से परीक्षा के स्तर और प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।

FAQs

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 300 अंक निर्धारित हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की अवधि कितनी होगी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा सिलेबस 2026 में कौन-कौन से विषय हैं?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

UP Police Constable Syllabus in Hindi, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में क्या-क्या आएगा? देखें पूरा सिलेबस और पैटर्न_2.1

prime_image