Exams   »   UP Police Constable Previous Year Paper

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र PDF डाउनलोड करें, परीक्षा की तैयारी होगी आसान

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र सबसे उपयोगी अभ्यास सामग्री में से एक हैं। UPPRPB द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी में उम्मीदवारों को सिलेबस के साथ पुराने प्रश्नपत्रों को भी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाना चाहिए।

पिछले वर्षों के पेपर हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर, विषयों की प्राथमिकता और प्रश्नों के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है। साथ ही, नियमित अभ्यास से स्पीड, सटीकता और टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल Previous Year Papers हल करना क्यों जरूरी है?

  • परीक्षा पैटर्न समझें: वास्तविक प्रश्नपत्र से प्रश्नों की शैली और कठिनाई का अंदाजा लगता है।
  • महत्वपूर्ण टॉपिक पहचानें: बार-बार पूछे जाने वाले अध्यायों को आसानी से चिन्हित किया जा सकता है।
  • स्पीड बढ़ाएं: निर्धारित समय में पूरा पेपर हल करने की आदत बनती है।
  • कमजोर विषय खोजें: गलत प्रश्नों का विश्लेषण करके अपनी कमियों पर काम किया जा सकता है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाएं: वास्तविक परीक्षा स्तर के प्रश्नों का अभ्यास परीक्षा के दबाव को कम करता है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल 2026 के प्रश्न पत्र PDF

परीक्षा तिथि शिफ्ट का समय प्रश्न पत्र PDF लिंक
8 जून 2026 शिफ्ट 1 (सुबह) अभी डाउनलोड करें
8 जून 2026 शिफ्ट 2 (दोपहर) अभी डाउनलोड करें
9 जून 2026 शिफ्ट 1 (सुबह) अभी डाउनलोड करें
9 जून 2026 शिफ्ट 2 (दोपहर) अभी डाउनलोड करें
10 जून 2026 शिफ्ट 1 (सुबह) अभी डाउनलोड करें
10 जून 2026 शिफ्ट 2 (दोपहर) अभी डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र PDF

उम्मीदवार नीचे दिए गए वर्षों (2024, 2019, 2018, 2013, 2010 और 2009) के प्रश्नपत्रों को डाउनलोड करके अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2024)

परीक्षा तिथि और शिफ्ट प्रश्न पत्र PDF लिंक
23 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
24 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
24 अगस्त 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
25 अगस्त 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
17 फरवरी 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
18 फरवरी 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
25 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
30 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
30 अगस्त 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
31 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
23 अगस्त 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें
25 अगस्त 2024 – पहली शिफ्ट (पेपर 1) PDF डाउनलोड करें
23 अगस्त 2024 – दूसरी शिफ्ट PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2019)

परीक्षा तिथि और शिफ्ट प्रश्न पत्र PDF लिंक
28 जनवरी 2019 – शिफ्ट 1 (अंग्रेजी) PDF डाउनलोड करें
27 जनवरी 2019 – शिफ्ट 2 PDF डाउनलोड करें
27 जनवरी 2019 – शिफ्ट 1 PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2018)

परीक्षा तिथि और शिफ्ट प्रश्न पत्र PDF लिंक
19 जून 2018 – शिफ्ट 1 PDF डाउनलोड करें
26 अक्टूबर 2018 – शिफ्ट 1 PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2013)

परीक्षा वर्ष प्रश्न पत्र PDF लिंक
2013 PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2010)

परीक्षा वर्ष प्रश्न पत्र PDF लिंक
2010 PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र PDF (2009)

परीक्षा वर्ष प्रश्न पत्र PDF लिंक
2009 PDF डाउनलोड करें

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में किस विषय का कितना वेटेज?

परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न और 300 अंक होंगे। चारों विषयों में प्रश्नों का वितरण लगभग समान है, इसलिए उम्मीदवारों को किसी एक सेक्शन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विषय प्रश्न अंक
सामान्य हिंदी 37 74
सामान्य ज्ञान 38 76
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता 38 76
मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता 37 74
कुल 150 300

 

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र से तैयारी कैसे करें?

  • परीक्षा पैटर्न समझें: सबसे पहले परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम और अंक विभाजन को अच्छी तरह समझें।
  • अध्ययन योजना बनाएं: सभी विषयों के लिए समय निर्धारित कर एक व्यवस्थित दैनिक अध्ययन योजना तैयार करें।
  • महत्वपूर्ण टॉपिक पढ़ें: परीक्षा में अधिक पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण अध्यायों और टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों से प्रश्नों के स्तर और परीक्षा में पूछे जाने वाले पैटर्न को समझें।
  • मॉक टेस्ट दें: नियमित रूप से मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी, गति और सटीकता जांचें।
  • कमजोर विषयों पर काम करें: जिन विषयों या टॉपिक्स में कम अंक आते हैं, उनके लिए अतिरिक्त अभ्यास करें।
  • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए टॉपिक्स को याद रखने के लिए समय-समय पर दोहराव जरूर करें।
  • समय प्रबंधन सुधारें: प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने की आदत डालें, ताकि परीक्षा में समय की कमी न हो।

FAQs

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पिछले साल के प्रश्न पत्र क्यों हल करने चाहिए?

पिछले प्रश्नपत्रों से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की कठिनाई, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और अपनी तैयारी की कमियों को समझने में मदद मिलती है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?

लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पुराने पेपर किन वर्षों के उपलब्ध हैं?

अभ्यास के लिए 2024, 2019, 2018, 2013, 2010 और 2009 के प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं।

prime_image