लेखपाल (राजस्व लेखपाल) की तैयारी में सबसे पहला काम है सिलेबस को ठीक से समझना। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में लेखपाल पद पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को जानकार आगे बढानी चाहिए.
यहाँ हमने UPSSSC लेखपाल परीक्षा का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक, मार्किंग स्कीम आदि की जानकारी दी है|
यूपी लेखपाल सिलेबस 2027 – महत्वपूर्ण विवरण
नीचे दी तालिका में यूपी लेखपाल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2027 से जुड़ी पूरी जानकारी दी है-
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | लेखपाल (राजस्व लेखपाल) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR) |
| कुल प्रश्न / अंक | 100 / 100 |
| अवधि | 2 घंटे |
| निगेटिव मार्किंग | 0.25 |
यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न 2027
यूपी लेखपाल परीक्षा का पेपर तीन भागों में बँटा है और हर प्रश्न 1 अंक का है। नीचे दी तालिका में आप यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न को विस्तार से देख सकते है।
| भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|---|
| भाग 1 | हिंदी | 10 | 10 | 2 घंटे (120 मिनट) |
| भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 | ||
| भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान | 5 | 5 | ||
| भारत एवं विश्व का भूगोल | 5 | 5 | ||
| भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास | 5 | 5 | ||
| ग्रामीण समाज एवं विकास | 5 | 5 | ||
| राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं | 5 | 5 | ||
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 5 | 5 | ||
| पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन | 10 | 10 | ||
| आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation) | 10 | 10 | ||
| भाग 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं तथा इस क्षेत्र में समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान | 15 | 15 | |
| भाग 3 | उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 15 | |
| कुल | कुल योग | 100 | 100 | 120 मिनट |
यूपी लेखपाल सिलेबस 2027 – विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकरी नीचे दी गई है। इसमें हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्रामीण समाज एवं विकास, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी शामिल है।
1. सामान्य हिंदी
- पत्र, आदेश, अधिसूचना, परिपत्र (शासकीय, अर्द्धशासकीय और व्यक्तिगत)
- वर्ण और ध्वनि: उच्चारण, स्वर-व्यंजन, मात्रा
- शब्द रचना: संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
- शब्द प्रकार: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी; संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय
- पर्यायवाची, विलोम, भिन्नार्थक शब्द, शब्द शुद्धि
- व्याकरण: लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति, पक्ष, वाच्य
- वाक्य रचना (सरल, संयुक्त, मिश्र), वाक्य शुद्धि, विराम चिह्न
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
2. इतिहास
- भारतीय इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलू
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रवाद का उदय और आज़ादी की प्राप्ति
3. भूगोल
- भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
- कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुपालन
- जनसंख्या और शहरीकरण के पैटर्न
- स्मार्ट सिटी और स्मार्ट विलेज
- विश्व भूगोल की सामान्य जानकारी
4. गणित (अंकगणित और सांख्यिकी)
- संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि
- LCM और HCF, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणनखंडन
- पाइथागोरस प्रमेय; त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलंब, समांतर चतुर्भुज और समचतुर्भुज का परिमाप व क्षेत्रफल
- वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल
- आँकड़ों का वर्गीकरण, आवृत्ति, सारणीकरण, संचयी आवृत्ति
- डेटा प्रस्तुति: बार चार्ट, पाई चार्ट, हिस्टोग्राम, आवृत्ति बहुभुज
- केंद्रीय प्रवृत्ति के माप: माध्य, माध्यिका, बहुलक
5. डेटा इंटरप्रिटेशन
- आँकड़ों की व्याख्या और विश्लेषण
- सांख्यिकीय विश्लेषण: ग्राफ़ और आरेख
6. सामान्य ज्ञान
- राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास
- भारतीय राजव्यवस्था और संविधान
- भारत और विश्व का भूगोल
- अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण, पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन
7. ग्रामीण समाज और विकास
- भारतीय संदर्भ में ग्रामीण विकास, कार्यक्रम और योजनाएँ
- ग्रामीण विकास अनुसंधान प्रणालियाँ
- ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएँ और सामाजिक विकास
- ग्रामीण विकास और भूमि सुधार
- केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण योजनाएँ
- लेखपाल का काम भूमि अभिलेखों से जुड़ा है, इसलिए भूमि सुधार वाला हिस्सा अलग से ध्यान देने लायक है।
8. कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी
- कंप्यूटर, इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब का इतिहास, परिचय और उपयोग
- हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट, इंटरनेट प्रोटोकॉल
- आईटी गैजेट्स: प्रिंटर, टैबलेट, मोबाइल
- वर्ड प्रोसेसिंग और एक्सेल के मुख्य तत्व, ऑपरेटिंग सिस्टम
- सोशल नेटवर्किंग और ई-गवर्नेंस
- डिजिटल वित्तीय साधन, भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा
- IT क्षेत्र में नए तकनीकी विकास और नवाचार
9. उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी
- उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला और वास्तुकला
- त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य और क्षेत्रीय भाषाएँ
- विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन
- भौगोलिक स्वरूप, पर्यावरण, जलवायु, मिट्टी और वन
- वन्यजीव, खान और खनिज
- अर्थव्यवस्था: कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोज़गार
- राजनीति, प्रशासन और राज्य की हालिया उपलब्धियाँ
यूपी लेखपाल सिलेबस 2027 PDF कहाँ से डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से सीधे UPSSSC लेखपाल सिलेबस 2027 की अपडेट PDF डाउनलोड कर सकते है, जिसमें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी विस्तार से दी गई है
यूपी लेखपाल बनने के लिए कैसे करें तैयारी
- उत्तर प्रदेश GK को रोज़ का हिस्सा बनाएँ। इतिहास, कला, त्योहार, लोक नृत्य, खनिज और योजनाओं के छोटे नोट्स बनाइए
- निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटते हैं, इसलिए अंदाज़े से तभी भरें जब दो विकल्प पक्के तौर पर कट जाएँ
- OMR की प्रैक्टिस करें। परीक्षा ऑफलाइन है, इसलिए मॉक टेस्ट भी समय-सीमा में OMR शीट पर हल करें
- पिछले प्रश्न पत्र हल करें। इससे पता चलता है कि कौन-से टॉपिक बार-बार आते हैं
- गणित और DI के लिए रोज़ 30-40 मिनट रखें। सूत्र एक कॉपी में लिखकर रोज़ दोहराएँ
- करेंट अफेयर्स के नोट्स मासिक रखें। प्रश्न 5 ही हैं, इसलिए इस पर अत्यधिक समय न लगाएँ






Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 ...
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 Out, Chec...
Punjab PCS Mains Result Out at ppsc.gov....



Adda247 Job portal has complete information about all Sarkari Jobs and Naukri Alerts, its latest recruitment notifications, from all state and national level jobs and their updates.