arrow
arrow
arrow
निम्नलिखित पंक्तियाँ किस कवि/कवयित्री की हैं? असुबन जल सीचि-सींचि, प्रेमबेलि बोयी अब त बेलि फैलि गई, आणंद फल होयी
Question

निम्नलिखित पंक्तियाँ किस कवि/कवयित्री की हैं? असुबन जल सीचि-सींचि, प्रेमबेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गई, आणंद फल होयी

A.

कबीरदास

B.

सुभद्राकुमारी चौहान

C.

महादेवी वर्मा

D.

मीराबाई

Correct option is D


सही उत्तर: (D) मीराबाई
व्याख्या:
· मीराबाई एक महान कृष्ण भक्त कवयित्री थीं, जिनकी कविताएँ और पद कृष्ण के प्रति असीम प्रेम और भक्ति से भरे होते हैं। यह पंक्तियाँ मीराबाई की कृष्ण भक्ति और प्रेम को दर्शाती हैं।
पंक्तियों का भावार्थ:
1. "असुबन जल सीचि-सींचि, प्रेमबेलि बोयी" - मीराबाई ने कृष्ण के प्रति प्रेम को ऐसे बोया है जैसे कोई बागवानी कर रहा हो, जिसमें वह प्रेम को सींचती हैं, कड़ी मेहनत और संघर्ष से इसे बढ़ाती हैं।
2. "अब त बेलि फैलि गई, आणंद फल होयी" - मीराबाई का प्रेम अब फलने-फूलने लगा है, उन्हें अब कृष्ण के प्रेम से आनंद की प्राप्ति हो रही है।
मीराबाई-
जन्म-1516-1546 ई.
सोलहवीं शताब्दी की एक कृष्ण भक्त और कवयित्री थीं।
• मीरा बाई ने कृष्ण भक्ति के स्फुट पदों की रचना की है।
• गुरु-संत रैदास या रविदास
मीराबाई ने श्री कृष्ण की उपासना पति या प्रियतम रूप में की है।
रचनाएँ-
• गीत गोविंद की टीका
• नरसी जी रो मायरो
• राग सोरठा
• मलार राग
• राग गोविन्द
• सत्यभामानुरुषणं
• मीरां की गरबी
• रुक्मणी मंगल आदि।
• मीराबाई की रचनाओं का संकलन 'मीराबाई की पदावली' के रूप में उपलब्ध है।
अतिरिक्त जानकारी –
कबीरदास-
• जन्म-1398-1518 ई.
• गुरु-रामानद
• इनसे कबीर ने राम नाम ग्रहण किया था।
ये सिकंदर लोदी के समकालीन थे।
कबीर की वाणी का सनगढ़ उनके शिष्य धर्मदास ने 'बीजक' (1464 ई.) में किया।
बीजक के 3 भाग हैं-
• रमैनी, सबद और साखी।
भाषा-सधुक्कड़ी, पंचमेल खिचड़ी।
• हजारीप्रसाद द्विवेदी में इन्हें 'वाणी का डिक्टेटर' कहा है।
महादेवी वर्मा -
जन्म-1907-1987 ई.
• छायावाद की प्रसिद्ध कवियित्री है।
. 'यामा' काव्य कृति के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का भारत भारती पुरस्कार भी इन्हें मिला है।
कविता संग्रह -
• निहार (1930 ई.)
• रश्मि (1932 ई.)
• सांध्यगीत (1936 ई.)
• दीपशिखा (1942 ई.)
• प्रथम आयाम (1974 ई.)
• अग्निरेखा (1990 ई.)
सुभद्राकुमारी चौहान-
• जन्म-1904-1948 ई.
• सुभद्रा कुमारी चौहान हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। झाँसी की रानी उनकी प्रसिद्ध कविता है। वे राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं।
प्रमुख रचनाएँ-
बिखरे मोती-1932
उन्मादिनी-1934
सीधे-साधे चित्र -1947
सीधे-साधे चित्र -1983 आदि
निष्कर्ष:
असुबन जल सीचि-सींचि, प्रेमबेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गई, आणंद फल होयी
ये पंक्तियाँ मीराबाई की हैं।
मीराबाई के कविताओं और भक्ति में कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास की अभिव्यक्ति होती है।
इसलिए सही उत्तर: (D) मीराबाई

Free Tests

Free
Must Attempt

UPTET : Paper 1 Full Mock - 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon150 Marks
  • timerIcon150 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

UPTET : Paper 2 Maths & Science Full Mock - 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon150 Marks
  • timerIcon150 Mins
languageIcon English
Free
Must Attempt

UPTET : Paper 2 Social Science Full Mock - 01

languageIcon English
  • pdpQsnIcon150 Questions
  • pdpsheetsIcon150 Marks
  • timerIcon150 Mins
languageIcon English
test-prime-package

Access ‘VDO’ Mock Tests with

  • 1.5 Lakhs+ Mocks and Previous Year Papers
  • Unlimited Re-Attempts
  • Personalised Report Card
  • 500% Refund on Final Selection
  • Largest Community
students-icon
590k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!
Our Plans
Monthsup-arrow