Correct option is C
सही उत्तर: (c) मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।
निजवाचक सर्वनाम:- वक्ता या लेखक जिन सर्वनाम शब्दों का बोध कराता है और अपने लिए जिनका प्रयोग करता है, उन्हें ‘निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं
(a) वे अपने आप चले गए।
"अपने आप" यहाँ निजवाचक सर्वनाम है।
(b) वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।
"अपने आपको" यहाँ भी निजवाचक सर्वनाम है।
(c) मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।
इस वाक्य में "आप" संबोधन सर्वनाम है, और निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है।
(d) किसान अपने आप में मस्त रहता है।
"अपने आप" यहाँ निजवाचक सर्वनाम है।