hamburger menu
All Coursesall course arrow
adda247
reward-icon
adda247
    arrow
    arrow
    arrow
    इनमें से किस युग्म में परस्पर विलोम शब्द नहीं हैं?
    Question

    इनमें से किस युग्म में परस्पर विलोम शब्द नहीं हैं?

    A.

    उचित - अनुचित

    B.

    कुख्यात - विख्यात

    C.

    शुद्ध - विशुद्ध

    D.

    आगत – विगत

    Correct option is C


    सही उत्तर: (C) शुद्ध - विशुद्ध
    व्याख्या:
    विलोम शब्द वे होते हैं जो एक-दूसरे के विपरीत अर्थ प्रकट करते हैं।
    दिए गए विकल्पों में "शुद्ध" और "विशुद्ध" विलोम शब्द नहीं हैं, बल्कि "विशुद्ध" शब्द "शुद्ध" का ही अधिक गहन रूप है।
    अतः यह समानार्थी शब्द हैं, न कि विलोम।
    विकल्पों का विश्लेषण सारणी में:

    शब्द युग्म
    अर्थ
    विलोम शब्द/ या नहीं
    उचित - अनुचित
    उचित = सही, अनुचित = गलत
    यह विलोम शब्द हैं
    कुख्यात - विख्यात
    कुख्यात = बदनाम, विख्यात = प्रसिद्ध
    यह विलोम शब्द हैं
    शुद्ध - विशुद्ध
    शुद्ध = निर्मल, साफ, विशुद्ध = अत्यंत शुद्ध
    यह समानार्थी शब्द हैं
    आगत - विगत
    आगत = जो आ चुका है, विगत = जो चला गया है
    यह विलोम शब्द हैं
    अतिरिक्त जानकारी
    पर्यायवाची/ समानार्थी: एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, वे पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
    कुछ प्रमुख पर्यायवाची शब्द:
    मुख्य शब्द
    पर्यायवाची शब्द
    चंद्र
    चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, शशांक, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि।
    कमला (लक्ष्मी)
    भार्गवी, पद्म, इन्दिरा, पद्मासना, रमा, लक्ष्मी, श्री, विष्णुप्रिया, सिंधुजा, क्षीरोतनया।
    हाथी
    मतंग, गज, हस्ती, कुम्भी, मदकल, कुंजर।
    कुटिल
    अराल, असित, कपटपूर्ण, कपटमय, छद्मपूर्ण, छलपूर्ण, छलमय, टेढ़ा, धूर्ततापूर्ण, वक्र।
    आग
    अनल, पावक, दहन।
    हवा
    समीर, अनिल, वायु।
    विलोम
    शब्द
    परिभाषा
    उदाहरण
    विलोम/ विपरीतार्थक
    विपरीत (उल्टा) अर्थ बताने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।
    रात-दिन, धरती-आकाश, अच्छा-बुरा
    उदाहरण:
    शब्द
    विलोम
    कठिन
    आसान
    कुटिल
    ऋजु
    टेढ़ा
    सीधा
    निष्कर्ष:
    विकल्प (C) "शुद्ध - विशुद्ध" विलोम शब्द नहीं हैं, बल्कि समानार्थी शब्द हैं।
    इसलिए सही उत्तर: (C) शुद्ध - विशुद्ध

    Free Tests

    Free
    Must Attempt

    IBPS Agriculture Field Officer (Mains) Mock 02

    languageIcon English
    • pdpQsnIcon60 Questions
    • pdpsheetsIcon60 Marks
    • timerIcon45 Mins
    languageIcon English
    Free
    Must Attempt

    UPSSSC AGTA PYP Held on July 13, 2025

    languageIcon English
    • pdpQsnIcon100 Questions
    • pdpsheetsIcon100 Marks
    • timerIcon120 Mins
    languageIcon English
    Free
    Must Attempt

    UPSSSC AG TA Full Length Mock 01

    languageIcon English
    • pdpQsnIcon100 Questions
    • pdpsheetsIcon100 Marks
    • timerIcon120 Mins
    languageIcon English

    Similar Questions

    test-prime-package

    Access ‘Rajasthan RPSC AAO’ Mock Tests with

    • 60000+ Mocks and Previous Year Papers
    • Unlimited Re-Attempts
    • Personalised Report Card
    • 500% Refund on Final Selection
    • Largest Community
    students-icon
    446k+ students have already unlocked exclusive benefits with Test Prime!

    Similar Questions

    Our Plans
    Monthsup-arrow