Correct option is A
सही उत्तर: (A) कोशिश
व्याख्या:
‘कोशिश’ शब्द अरबी भाषा से लिया गया है
,
जिसका अर्थ है – प्रयास, यत्न या किसी कार्य को करने की चेष्टा।
हिंदी में इसका प्रयोग 'प्रयास करना' के अर्थ में किया जाता है। यह सही वर्तनी है और मानक हिंदी में स्वीकृत है।
विकल्पों का विश्लेषण:
| विकल्प |
शुद्ध / अशुद्ध |
शुद्ध रूप |
व्याख्या |
| कोशिश |
शुद्ध |
कोशिश |
यह सही वर्तनी है, जिसका अर्थ होता है प्रयास करना। |
| कोशीस |
अशुद्ध |
कोशिश |
'कोशीस' गलत वर्तनी है, सही रूप 'कोशिश' है। |
| कोशिस |
अशुद्ध |
कोशिश |
इसमें 'स' की जगह 'श' आना चाहिए, सही शब्द 'कोशिश' है। |
| कोशीष |
अशुद्ध |
कोशिश |
इसमें 'ष' की जगह 'श' आना चाहिए, सही शब्द 'कोशिश' है। |
वर्तनी की परिभाषा:
| वर्तनी |
विवरण |
| परिभाषा |
लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। |
| शब्दार्थ |
'वर्तनी' शब्द का अर्थ 'पीछे चलना' है। |
| अर्थ |
उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है। |
| अशुद्ध वर्तनी |
शुद्ध वर्तनी |
| पूज्यनीय |
पूजनीय |
| पूर्ती |
पूर्ति |
| पूर्वार्द |
पूर्वार्ध (पूर्वार्द्ध) |
| पेंचीदा |
पेचीदा |
| पोधा |
पौधा |
| प्रकृतिक |
प्राकृतिक |
| प्रक्रति |
प्रकृति |
| प्रतिक्षा |
प्रतीक्षा |
| प्रतिनिध |
प्रतिनिधि |
| प्रदर्शिनी |
प्रदर्शनी |
| प्रदेस |
प्रदेश |
| प्रमाणिक |
प्रामाणिक |
| प्रमात्मा |
परमात्मा |
| प्रर्दशन |
प्रदर्शन |
| प्रविन |
प्रवीण |
| प्रविष्ठ |
प्रविष्ट |
‘कोशिश’ ही एकमात्र शुद्ध शब्द है , अन्य सभी अशुद्ध वर्तनी के उदाहरण हैं।
इसलिए सही उत्तर: (A) कोशिश