Correct option is A
सही उत्तर: (A) सीधी लकीर खींचना बहुत कठिन है।
व्याख्या:
- विकल्प (A): सीधी लकीर खींचना बहुत कठिन है।
यह वाक्य पूरी तरह से शुद्ध है। - 'सीधी लकीर खींचना' एक सामान्य क्रिया है, और इसमें कोई व्याकरणिक गलती नहीं है।
अन्य विकल्प:
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
जंक फूड से मोटापा बढ़ती है। | जंक फूड से मोटापा बढ़ता है। |
हरा पेड़ ऑक्सीजन देते हैं। | हरा पेड़ ऑक्सीजन देता है। |
मेरे घर में तुम्हारी स्वागत है। | मेरे घर में तुम्हारा स्वागत है। |
अतिरिक्त जानकारी
वाक्य-शुद्धिः
- वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई होता है।
- अतएव, लिखने या बोलने के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा जो कुछ लिखा या कहा जाए, वह बिल्कुल स्पष्ट, सार्थक और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध हो।
- वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होना चाहिए।
- साथ ही विराम चिह्नों का भी उचित जगहों पर प्रयोग होना चाहिए।
निष्कर्ष:
- विकल्पों (B), (C), और (D) में व्याकरणिक गलतियां है।
- इसलिए सही उत्तर: (A) सीधी लकीर खींचना बहुत कठिन है।