Correct option is A
प्रस्तुत प्रश्न अर्थशास्त्र के प्रथम अधिकरण से है । इसका मिलान निम्न प्रकार से होगा -
A. मानवाः - II. त्रयी वार्ता दण्डनीतिश्च : मनुस्मृति से संबंधित मानव विचारधारा 'त्रयी' (वेदों का अध्ययन), 'वार्ता' (अर्थशास्त्र), और 'दण्डनीति' (राजनीतिय विज्ञान) को महत्वपूर्ण विद्याएँ मानती है।
B. औशनसाः - III. दण्डनीतिः : उशनस (शुक्र) के अनुसार, दण्डनीति ही एकमात्र विद्या है, जिससे राज्य का संचालन होता है।
C. बार्हस्पत्याः - IV. वार्ता दण्डनीतिश्च : बृहस्पति के अनुयायी 'वार्ता' (कृषि, व्यापार) और 'दण्डनीति' को प्रमुख विद्याएँ मानते थे।
D. कौटिल्यः - 1. आन्वीक्षिकी त्रयी वार्ता दण्डनीतिश्च : कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में चार विद्याओं - 'आन्वीक्षिकी' (तर्कशास्त्र), 'त्रयी' (वेदों का अध्ययन), 'वार्ता' (अर्थशास्त्र), और 'दण्डनीति' का विस्तृत वर्णन किया है।