Correct option is D
सही उत्तर: (d) थोड़ा खाओ, खूब चबाओ।
(a) मैं पिछले वर्ष गाँव गया था।
"पिछले" यहाँ वर्ष की विशेषता बता रहा है। यह विशेषण है।
(b) सभा में कम लोग आए थे।
"कम" यहाँ लोगों की संख्या का बोध कराता है। यह विशेषण है।
(c) दुकान से कुछ फल खरीद लाओ।
"कुछ" यहाँ फलों की मात्रा का संकेत करता है। यह विशेषण है।
(d) थोड़ा खाओ, खूब चबाओ।
"थोड़ा" और "खूब" दोनों क्रिया विशेषण हैं क्योंकि ये क्रिया की विशेषता बता रहे हैं, न कि संज्ञा या सर्वनाम की।
विशेषण:-संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द ‘विशेषण’ कहलाते हैं। जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।