Correct option is D
Correct Option: (d) राजा निरबंसिया
INTRODUCTION
'राजा निरबंसिया' (1957 ई.) नई कहानी आंदोलन के प्रमुख हस्ताक्षर कमलेश्वर द्वारा रचित एक युगांतरकारी कहानी है। इस कहानी में एक तरफ पौराणिक/लोक कथा (राजा जगदेव) चलती है और दूसरी तरफ आधुनिक मध्यमवर्गीय समाज की वास्तविक और त्रासद कहानी चलती है।
INFORMATION BOOSTER
'बचन सिंह' इस कहानी का एक प्रमुख पात्र है। वह अस्पताल का कम्पाउण्डर है, जो नायक जगपति की अनुपस्थिति और आर्थिक तंगी के दौरान उसकी पत्नी 'चंदा' की सहायता करता है, जिससे समाज में चंदा और बचन सिंह के संबंधों को लेकर तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न होती हैं।
ADDITIONAL KNOWLEDGE
'राजा निरबंसिया' कहानी की मूल संवेदना आधुनिक जीवन में आर्थिक विपन्नता, दांपत्य जीवन के बिखराव और संदेह से उपजी मानसिक यातना है। कहानी के अन्य पात्र जगपति और चंदा हैं।