Correct option is A
Correct Option: (a) प्रतिपादकों की विविधता
INTRODUCTION
अपभ्रंश भाषा भारतीय आर्य भाषाओं के विकास क्रम में 'प्राकृत' और 'आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं' (जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती आदि) के बीच की मध्यकालीन कड़ी है। इसका समय 500 ई. से 1000 ई. तक माना जाता है।
INFORMATION BOOSTER
अपभ्रंश भाषा की मुख्य भाषावैज्ञानिक विशेषताएं:
· यह एक 'वियोगात्मक' (Anaytical) दिशा की ओर बढ़ती हुई भाषा है।
· इसमें संस्कृत/प्राकृत की जटिल विभक्तियों का ह्रास हुआ और परसर्गों (कारक चिह्नों) की उपस्थिति आरंभ हुई।
· इसमें केवल दो ही वचन (एकवचन और बहुवचन) शेष रह गए (द्विवचन समाप्त हो गया)।
· इसमें विभक्तियां लुप्त होने लगी थीं।
· प्रतिपादकों की विविधता इसकी विशेषता नहीं है, बल्कि अपभ्रंश में रूपों का सरलीकरण देखा जाता है।
ADDITIONAL KNOWLEDGE
अपभ्रंश को 'उकार बहुला' भाषा भी कहा जाता है। हेमचंद्र को 'अपभ्रंश का पाणिनि' कहा जाता है, जिन्होंने अपने ग्रंथ 'सिद्धहेमचंद्र शब्दानुशासन' में अपभ्रंश के व्याकरण का निरूपण किया है।