Correct option is B
सही उत्तर: (b) मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।
'संयुक्त क्रिया':- जिन वाक्यों की एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य पूर्ण करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।
(a) लुटेरों ने पूरे क्षेत्र को लूट लिया।
"लूट लिया" में "लूट" मुख्य क्रिया और "लिया" सहायक क्रिया है। यह संयुक्त क्रिया है।
(b) मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।
इसमें "नहाकर" क्रिया विशेषण (कृदंत) है और "जाऊँगा" मुख्य क्रिया है। इसमें संयुक्त क्रिया नहीं है।
(c) वह सारा खाना खा गया।
"खा गया" में "खा" मुख्य क्रिया और "गया" सहायक क्रिया है। यह संयुक्त क्रिया है।
(d) बादलों के कारण चाँद नहीं दिखाई दिया।
"दिखाई दिया" में "दिखाई" मुख्य क्रिया और "दिया" सहायक क्रिया है। यह संयुक्त क्रिया है।