आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तैयारी रणनीति
आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 की परीक्षा तैयारी की रणनीति: मोटे तौर पर, आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के प्रथम चरण हेतु 8 दिन शेष हैं। पाठ्यक्रम की विशालता, प्रश्न पत्र की अनिश्चितता एवं 3 घंटे के प्रदर्शन का दबाव पेपर को निर्विवाद रूप से कठिन बना देता है।
इस लेख में, हम आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की रणनीति, आरएएस प्रारंभिक परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न पत्रों के विश्लेषण पर चर्चा करेंगे। इससे उम्मीदवारों को उन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में सहायता प्राप्त होगी, जिनसे आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 परीक्षा में अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे आपको आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी।
हमने आपकी तैयारी को बल प्रदान करने और आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 परीक्षा में आपके अंक बढ़ाने के लिए अंतिम 10 दिनों की रणनीति को पहले ही कवर कर लिया है। आगे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के विगत वर्ष का कट-ऑफ विश्लेषण
- आरएएस प्रारंभिक परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाती है।
- आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021, 27/28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा।
- कुल 200 के अधिकतम अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 की ऋणात्मक अंकन होगी।
- आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विगत कुछ वर्षों की आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की कट-ऑफ नीचे दी गई है। यह आपकी आरएएस 2021 प्रारंभिक परीक्षा की योजना बनाने में आपकी सहायता करेगा।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के वर्ष 2018 का कट ऑफ
श्रेणी | कट ऑफ अंक |
सामान्य | 78.54 |
सामान्य (आदिवासी उप-योजना) | 69.41 |
अनुसूचित जाति | 71.69 |
अनुसूचित जनजाति | 76.26 |
अनुसूचित जनजाति (जनजातीय उप-योजना) | 58.45 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 94.98 |
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के वर्ष 2016 का कट ऑफ
श्रेणी | उप श्रेणी | अंक |
सामान्य | सामान्य | 78.54 |
महिला | 68.04 | |
डब्लू डी | 26.03 | |
डीवी | 58.45 | |
टीएसपी (सामान्य) | सामान्य | 69.41 |
महिला | 55.25 | |
अनुसूचित जाति | सामान्य | 71.69 |
महिला | 57.99 | |
डब्लू डी | 19.18 | |
डीवी | 47.49 | |
अनुसूचित जनजाति | सामान्य | 76.26 |
महिला | 62.56 | |
डब्लू डी | 20.09 | |
टीएसपी ( अनुसूचित जनजाति) | सामान्य | 58.45 |
महिला | 41.10 | |
ओबीसी | सामान्य | 94.98 |
महिला | 78.08 | |
डब्ल्यूडी | 41.55 | |
डीवी | 69.41 | |
एसबीसी | सामान्य | 80.82 |
महिला | 56.16 |
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अन्य महत्वपूर्ण विवरण
आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2021 – प्रमुख विवरण
आरपीएससी आरएएस भर्ती अधिसूचना 2021 | |
संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) |
परीक्षा का नाम | आरपीएससी आरएएस / आरटीएस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
कुल रिक्तियां | 988 |
आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 28 जुलाई 2021 |
अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2021 |
आवेदन पत्र भरने का माध्यम | ऑनलाइन |
श्रेणी | राजस्थान सरकार नौकरियां |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा- मुख्य परीक्षा- साक्षात्कार |
सेवा का स्थान | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | @ rpsc.rajasthan.gov.in |
नीचे दी गई तालिका आरएएस परीक्षा 2021 भर्ती अधिसूचना के संबंध में सभी आवश्यक एवं प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2021 परीक्षा तिथियां
आरपीएससी आरएएस 2021 भर्ती के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:
घटनाक्रम | आरपीएससी आरएएस परीक्षा तिथियां |
आरपीएससी आरएएस अधिसूचना जारी होने की तिथि | 20 जुलाई 2021 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 28 जुलाई 2021 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2021 |
आरपीएससी आरएएस प्रवेश पत्र 2021 | शीघ्र ही जारी किया जाएगा |
आरपीएससी आरएएस परीक्षा तिथि | 27 एवं 28 अक्टूबर 2021 |
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा विषयवार भारांक
विषयवार भारांक | 2018 | 2016 | 2013 |
समसामयिकी | 33 | 32 | 31 |
इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक) | 16 | 11 | 22 |
कला एवं संस्कृति | 9 | 10 | 6 |
भूगोल | 17 | 23 | 19 |
अर्थशास्त्र | 3 | 8 | 14 |
विज्ञान | 8 | 1 | 7 |
पर्यावरण | 10 | 8 | 5 |
राजव्यवस्था | 18 | 19 | 23 |
कंप्यूटर | 2 | 2 | 1 |
विविध | 4 | 7 | 1 |