यूपीएससी सीएसई 2021 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को समसामयिकी के साथ-साथ अपने मूल सिद्धांतों में अत्यंत सशक्त होना चाहिए। अड्डा 247 ने सभी सीएसई उम्मीदवारों को ऐप पर दैनिक प्रश्नोत्तरियां उपलब्ध करके उनकी सहायता करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उम्मीदवारों को द हिंदू, पीआईबी, आदि के विश्लेषण के साथ अभ्यास करने के लिए निशुल्क प्रश्नोत्तरी प्राप्त होंगे।
1. हाल ही में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमावली, 1994 में संशोधन किया है एवंएक त्रि-स्तरीय परिवाद निवारण तंत्र का प्रावधान किया है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प त्रिस्तरीय परिवाद निवारण तंत्र है?
(a) प्रसारकों द्वारा स्व-विनियमन।
(b) प्रसारकों के स्व-विनियमन निकायों द्वारा स्व-विनियमन।
(c) केंद्र सरकार के स्तर पर एक अंतर-विभागीय समिति द्वारा निरीक्षण।
(d) उपरोक्त सभी
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
2. सोने की हॉलमार्किंग क्या है? इसके संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए।
- हॉलमार्किंग बहुमूल्य धातु की वस्तुओं में बहुमूल्य धातु की आनुपातिक सामग्री का परिशुद्ध निर्धारण एवं आधिकारिक अभिलेखन है।
- यह बहुमूल्य धातु की वस्तुओं की शुद्धता या सूक्ष्मता की गारंटी की तरह है।
- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) भारत में सोने एवं चांदी की हॉलमार्किंग योजना संचालित करता है।
विकल्प:
(a) 1, 2 एवं 3
(b) 2 एवं 3
(c) केवल 3
(d) केवल 1
Daily Gist of ‘The Hindu’, ‘PIB’, ‘Indian Express’ and Other Newspapers: 19 June, 2021
3. न्यूट्रिनो की विशेषताओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- न्यूट्रिनो प्रत्येक वस्तु के साथ अत्यंत दुर्बल रूप से पारस्परिक क्रिया करते हैं – उनमें से खरबों प्रत्येक मनुष्य में से प्रत्येक सेकेंड बिना किसी के ध्यान दिए गुजरते हैं।
- एक न्यूट्रिनो का प्रचक्रण सदैव उसकी गति की विपरीत दिशा में इंगित करता है।
- वर्तमान में यह सामान्य तौर पर माना जाता है कि न्यूट्रिनो दोलनों की परिघटना के लिए न्यूट्रिनो के छोटे द्रव्यमानों की आवश्यकता होती है।
दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) 1, 2 एवं 3
(b) 2 एवं 3
(c) केवल 3
(d) केवल 1
4. जुनेटीन्थ क्या है? इसके संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए।
- यह दिन अमेरिका में दासता की समाप्ति का सर्वाधिक प्राचीन राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला स्मरणोत्सव है एवं19 जून को मनाया जाता है।
- इसे मुक्ति दिवस या जुनेटीन्थ स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
- 19 जून, 1865 को, मेजर जनरल गॉर्डन ग्रेंजर टेक्सास के गैल्वेस्टन पहुंचे एवं गृह युद्ध तथा दासता दोनों के अंत की घोषणा की। तब से, जुनेटीन्थ अफ्रीकी अमेरिकियों के लिए स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करने वाली एक व्यापक पैमाने पर प्रतीकात्मक तिथि बन गई है।
विकल्प:
(a) 1, 2 एवं 3
(b) 2 एवं 3
(c) केवल 3
(d) केवल 1
UPSC प्रीलिम्स (पेपर- I + पेपर- II) 2021 ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़
5. केरल की सिल्वर लाइन परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- यह केरल की प्रमुख सेमी हाई-स्पीड रेलवे परियोजना है जिसका उद्देश्य राज्य के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर के मध्य यात्रा की अवधि को कम करना है।
- यह केरल के दक्षिणी छोर एवं राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम को कासरगोड के उत्तरी छोर से जोड़ती है।
- यह लाइन 529.45 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित है, जो 11 जिलों को आच्छादित करती है।
- इस परियोजना का क्रियान्वयन केरल रेल विकास निगम लिमिटेड (केआरडीसीएल) द्वारा किया जा रहा है। केआरडीसीएल, या के-रेल, केरल सरकार एवं केंद्रीय रेल मंत्रालय के मध्य एक संयुक्त उद्यम है।
दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) 1, 2 एवं 3
(b) 2 एवं 3
(c) 1, 3 एवं 4
(d) 1, 2, 3 एवं 4
6. भारत का मरुस्थलीकरण एवं भू निम्नीकरण एटलस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- इसे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, इसरो, अहमदाबाद द्वारा प्रकाशित किया गया है।
- एटलस 2018-19 की अवधि के लिए निम्नीकृत भूमि का राज्यवार क्षेत्र उपलब्ध कराता है।
- इसे 17 जून को मनाए गए मरुस्थलीकरण एवं अनावृष्टि से निपटने के लिए विश्व दिवस के अवसर पर जारी किया गया था।
- 2021 के लिए विषय वस्तु “रेस्टोरेशन; लैंड; रिकवरी; वी बिल्ड बैक बेटर विद हेल्दी लैंड” हैं।
दिए गए विकल्पों का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) 1, 2 एवं3
(b) 2 एवं3
(c) 1, 3 एवं4
(d) 1, 2, 3 एवं4
‘द हिंदू’, ‘पीआईबी’, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ एवं अन्य समाचार पत्रों का दैनिक सार: 19 जून, 2021
7. कार्ड टोकेनाइजेशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प का चयन कीजिए।
(a) कार्ड टोकनाइजेशन एक ऐसी सुविधा है जो उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित डिजिटल टोकन के माध्यम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने देती है जो उनके फोन से संबद्ध होता है।
(b) इसके लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड के विवरणों को भौतिक रूप से साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है। वर्तमान में, इस सुविधा का लाभ लगभग 2.5 मिलियन वीज़ा व्यापारिक स्थानों पर लिया जा सकता है।
(c) नवीनतम विस्तार के साथ, यह उपयोगकर्ताओं को लगभग 1.5 मिलियन भारत क्यूआर सक्षम व्यापारियों को स्कैन करने एवं भुगतान करने की अनुमति प्रदान करेगा।
(d) उपरोक्त सभी कथन सही हैं।
UPSC CSE की तैयारी के लिए मुफ्त वीडियो प्राप्त करें और IAS/IPS/IRS बनने के अपने सपने को साकार करें
8. भारत ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए निम्नलिखित में से किस देश को 100 मिलियन अमरीकी डालर की ऋण सहायता प्रदान की है?
(a) भूटान
(b) बांग्लादेश
(c) श्रीलंका
(d) मालदीव
9. निम्नलिखित में से किस मिशन में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र मेंअनेक गतिविधियों की परिकल्पना की गई है एवं इसका उद्देश्य 2030 तक CO2 उत्सर्जन को 550 मिलियन टन से अधिक की कमी लाना है?
(a) उन्नति
(b) रोशनी
(c) समृद्धि
(d) कल्याण
10. कोविड -19 वैक्सीन पासपोर्ट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- जापान अगले महीने से जापानी यात्रियों के लिए एक वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध कराने जा रहा है, ताकि विदेश में पर्यटन एवं व्यापारिक यात्राओं को पुनः आरंभ किया जा सके।
- पर्यटन को पुनः आरंभ करने एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यूरोपीय संघ 2021 की ग्रीष्म ऋतु के लिए डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट पर कार्य कर रहा है। प्रमाण पत्र के यूरोपीय संघ के संस्करण में यह सूचना सम्मिलित होगी कि क्या किसी व्यक्ति को टीका लगाया गया है या वायरस संक्रमित था, जांच में नेगेटिव पाया गया था अथवा ठीक हो गया था।
दिए गए विकल्पों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर. 1(d), 2(a), 3(a), 4(a), 5(d), 6(d), 7(d), 8(c), 9(b), 10(c)