Home   »   BPSC 60 Days Strategy   »   बीपीएससी: पाठ्यक्रम एवं संदर्भित स्रोत 

बीपीएससी: पाठ्यक्रम एवं संदर्भित स्रोत 

Table of Contents

67 वीं बीपीएससी अधिसूचना 2021 

67 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने  पूर्व में एक नई अधिसूचना जारी की थी, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2021 तक बढ़ा दी गई थी। इस अधिसूचना के माध्यम से, बीपीएससी ने 67 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तीन नई रिक्तियों को भी जोड़ा। । 67 वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें इसे आज ही जल्द से जल्द भरना होगा।

बीपीएससी: पाठ्यक्रम एवं संदर्भित स्रोत

 

इस लेख में, हम बीपीएससी द्वारा दिए गए बीपीएससी परीक्षा 2021 विस्तृत पाठ्यक्रम पर चर्चा करेंगे, जो आपकी तैयारी में मार्गदर्शन करने में आपकी सहायता करेगा।

 

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2021 पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन के पेपर में निम्नलिखित खंडों के प्रश्न सम्मिलित होंगे:

  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं।
  • भारत का इतिहास एवं बिहार के इतिहास की मुख्य विशेषताएं।
  • बिहार का सामान्य भूगोल एवं भौगोलिक विभाजन तथा इसकी प्रमुख नदी प्रणालियाँ।
  • स्वतंत्रता के बाद की अवधि में भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था तथा बिहार की अर्थव्यवस्था में व्यापक परिवर्तन।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं इसमें बिहार द्वारा निभाई गई भूमिका तथा सामान्य मानसिक अभियोग्यता पर भी प्रश्न।
  • सामान्य विज्ञान के प्रश्नों में विज्ञान की सामान्य अवबोध एवं समझ को शामिल किया जाएगा, जिसमें दैनिक जीवन के अवलोकन एवं अनुभव के विषय सम्मिलित हैं, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से उम्मीद की जा सकती है, जिसने किसी भी वैज्ञानिक विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
  • इतिहास में, विषय के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पहलुओं में व्यापक सामान्य समझ को महत्व दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों से बिहार के इतिहास के व्यापक पहलुओं से परिचित होने की अपेक्षा की जाती है।
  • भूगोल में भारत एवं बिहार के भूगोल पर बल दिया जाएगा। भारत एवं बिहार के भूगोल पर प्रश्न भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताओं सहित देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे।
  • भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था के प्रश्न भारत एवं बिहार में देश की राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास एवं आयोजना पर ज्ञान का परीक्षण करेंगे।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रश्न उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरुत्थान की प्रकृति एवं चरित्र, राष्ट्रवाद के विकास और स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित होंगे तथा उम्मीदवारों से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने की अपेक्षा की जाएगी।

 

बीपीएससी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2021

अनिवार्य पेपर

सामान्य हिंदी: यहां निबंध, हिंदी व्याकरण सहित अन्य प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

सामान्य अध्ययन

सामान्य अध्ययन के पेपर में पेपर I एवं पेपर II शामिल होंगे:

सामान्य अध्ययन पेपर- I

 

  • भारत का आधुनिक इतिहास एवं भारतीय संस्कृति।
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन एवं आरेख।

 

सामान्य अध्ययन पेपर- II

 

  • भारतीय राज व्यवस्था;
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं भारत का भूगोल;  तथा
  • भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा प्रभाव।

 

पेपर-I

  • भारत का आधुनिक इतिहास एवं भारतीय संस्कृति उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से देश केविस्तृत इतिहास (बिहार के विशेष संदर्भ में) को समाविष्ट करेगा।
  • बिहार के आधुनिक इतिहास में पश्चिमी शिक्षा (तकनीकी शिक्षा सहित) के परिचय एवं विस्तार से संबंधित प्रश्न सम्मिलित होंगे। इसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर भी प्रश्न होंगे।
  • प्रश्न संथाल विद्रोह, 1857 में बिहार, बिरसा आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह एवं भारत छोड़ो आंदोलन 1942 से संबंधित होंगे।
  • परीक्षार्थियों से मौर्य और पाल कला एवं पटना कलम चित्रकला की प्रमुख विशेषताओं के ज्ञान की अपेक्षा की जाएगी। इसमें गांधी, टैगोर एवं नेहरू के बारे में प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन एवं आरेख से संबंधित भाग में सांख्यिकीय, ग्राफिक या आरेखीय रूप में प्रस्तुत सूचनाओं से सहज ज्ञान निष्कर्ष निकालने की उम्मीदवार की क्षमता का परीक्षण करने एवं उसमें कमियों, सीमाओं या विसंगतियों को इंगित करने हेतु अभ्यास सम्मिलित होंगे।

 

पेपर II

  • भारतीय राजव्यवस्था में बिहार सहित भारत की राजनीतिक व्यवस्था पर प्रश्न सम्मिलित होंगे।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं भारत के भूगोल से संबंधित भाग में, भारत में नियोजन तथा भारत एवं बिहार के भौतिक, आर्थिक एवं सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • तीसरे भाग में भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा प्रभाव से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, भारत एवं बिहार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा प्रभाव के बारे में उम्मीदवार की जागरूकता का परीक्षण करने हेतु, व्यावहारिक पहलुओं पर बल दिया जाएगा।

 

 

बीपीएससी वैकल्पिक विषय

  • अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य
  • उर्दू भाषा एवं साहित्य
  • हिंदी भाषा एवं साहित्य
  • फारसी भाषा एवं साहित्य
  • अरबी भाषा एवं साहित्य
  • पाली भाषा एवं साहित्य
  • मैथिली भाषा एवं साहित्य
  • बांग्ला भाषा एवं साहित्य
  • संस्कृत भाषा एवं साहित्य
  • रसायन विज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • भौतिकी
  • कृषि
  • सांख्यिकी
  • वनस्पति विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • दर्शनशास्त्र
  • राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • मनोविज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • श्रम एवं समाज कल्याण
  • प्रबंधन
  • गणित
  • यांत्रिक अभियांत्रिकी( मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
  • भूगोल
  • भूविज्ञान
  • इतिहास
  • विधि
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • अर्थशास्त्र
  • वाणिज्य एवं लेखा
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
  • मानवशास्त्र

 

बीपीएससी: पाठ्यक्रम एवं संदर्भित स्रोत _30.1

 

बीपीएससी परीक्षा 2021: संदर्भित स्रोत

 

बीपीएससी समसामयिकी/करेंट अफेयर्स के लिए पुस्तकों की सूची

समसामयिकी को बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सबसे अच्छे खंडों  में से एक माना जाता है। यह- स्थैतिक खंड की तुलना में, उन खंडों में से एक है जहां एक उम्मीदवार बिना अधिक प्रयास के अच्छा स्कोर कर सकते हैं । नीचे कुछ प्रमुख स्रोत दिए गए हैं जो आपकी तैयारी के दौरान मार्गदर्शन करने में आपकी सहायता करते हैं।

  • द हिंदू समाचार पत्र (न्यूज़ पेपर) अथवा इंडियन एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं के लिए कोई मासिक पत्रिका
  • बिहार विशिष्ट करेंट अफेयर्स के लिए कोई मासिक पत्रिका
  • त्वरित पुनर्भ्यास के लिए कोई भी वार्षिक पत्रिका

 

इतिहास के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

इतिहास को पुनः मेक-या-ब्रेक पेपर माना जाता है। यदि आपने इस खंड को अच्छी तरह से तैयार किया है, तो यह कट-ऑफ को एक महत्वपूर्ण अंतर से पार करने में आपकी  सहायता कर सकता है, हालांकि, यदि आपने इस खंड को पूरी तरह से छोड़ दिया है, तो आपको परीक्षा हॉल में अपने उत्तर चयन में असाधारण रूप से सटीक होना होगा। इस खंड के लिए आपको निम्नलिखित स्रोतों की सहायता लेनी चाहिए।

 

  • आधुनिक भारतीय इतिहास: स्पेक्ट्रम आधुनिक इतिहास राजीव अहीर द्वारा
  • कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया द्वारा भारतीय कला एवं संस्कृति
  • प्राचीन भारतीय इतिहास: आर एस शर्मा द्वारा भारत का प्राचीन इतिहास (पुरानी एनसीईआरटी)
  • मध्यकालीन भारतीय इतिहास: मध्यकालीन भारत का इतिहास सतीश चंद्र (पुरानी एनसीईआरटी) द्वारा
  • ल्यूसेंट का सामान्य ज्ञान

 

भूगोल के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

भूगोल से, बिहार के बाहर के प्रश्न पत्र में महत्वपूर्ण संख्या में नहीं पाया जाता है। हालांकि, आपको इस खंड के बारे में आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए एवं इसे तैयार भी करना चाहिए। संदर्भित करने के लिए मानक स्रोत निम्नलिखित हैं।

  • कक्षा 6वीं से 12वीं के लिए भूगोल की नई एनसीईआरटी ।

 

भारतीय राजव्यवस्था के लिए बीपीएससी पुस्तक सूची

बीपीएससी आम तौर पर संवैधानिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है एवं उम्मीदवारों को संवैधानिक प्रावधानों को  स्मरण रखना चाहिए। इस खंड के संदर्भ हेतु पुस्तकें

  • एम. लक्ष्मीकांत द्वारा भारतीय राजव्यवस्था

 

अर्थव्यवस्था के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

इस खंड के अधिकांश प्रश्न भारत की आर्थिक नियोजन से संबंधित होते हैं। उम्मीदवारों को निम्नलिखित पुस्तकों की सहायता लेनी चाहिए –

  • अर्थव्यवस्था के लिए नई एनसीईआरटी
  • रमेश सिंह द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था

 

सामान्य विज्ञान के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

पूछे गए प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के 10 वीं स्तर के होते हैं। उम्मीदवार इस  खंड को कवर करने के लिए निम्नलिखित पुस्तकों का उपयोग कर सकते हैं

  • एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें, यदि उम्मीदवार विज्ञान पृष्ठभूमि से नहीं हैं।
  • ल्यूसेंट सामान्य विज्ञान

 

अभियोग्यता के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

यह खंड अत्यधिक अंक प्रदायक (स्कोरिंग) हो सकता है, यदि छात्र इसके लिए अच्छी तैयारी करते हैं। नीचे सूचीबद्ध कुछ स्रोत हैं उम्मीदवार जिनकी सहायता ले सकते हैं:

  • अरुण शर्मा द्वारा तार्किक तर्कणा एवं आंकड़ा विश्लेषण
  • राकेश यादव द्वारा मात्रात्मक अभियोग्यता

 

बिहार विशेष के लिए बीपीएससी पुस्तकों की सूची

उम्मीदवारों द्वारा बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने के लिए इस खंड को व्यापक रूप से कवर किया जाना चाहिए।

 

  • केबीसी नैनो या बिहार एक परिचय- इम्तियाज अहमद
  • बिहार सामान्य ज्ञान- रितेश कुमार द्वारा, क्राउन प्रकाशन
  • अरिहंत- अपने राज्य बिहार को जानें
  • वी पी सिन्हा, एम नाजिम, पी फिरोज अहमद द्वारा बिहार भूमि, लोग एवं अर्थव्यवस्था
  • विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें क्योंकि प्रश्न प्रायः दोहराए जाते हैं।

 

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *