Latest Teaching jobs   »   UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice...

UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice Hindi Questions Now | 27th August 2019

UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice Hindi Questions Now | 27th August 2019_30.1

हिंदी भाषा TET परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है इस भाग को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है .बस आपको जरुरत है तो बस एकाग्रता की. ये खंड न सिर्फ CTET Exam (परीक्षा) में एहम भूमिका निभाता है अपितु दूसरी परीक्षाओं जैसे UPTET, KVS,NVS DSSSB आदि में भी रहता है, तो इस खंड में आपकी पकड़, आपकी सफलता में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.TEACHERS ADDA आपके इस चुनौतीपूर्ण सफ़र में हर कदम पर आपके साथ है।

निर्देश (1-8): निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक संस्कृत व्यक्ति किसी नई चीज की खोज करता है, किन्तु उसकी सन्तान को वह अपने पूर्वज से अनायास प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नये तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत है और उसकी सन्तान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता। एक आधुनिक उदाहरण लें। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धान्त का आविष्कार किया। वह संस्कृत मानव था। आज के युग का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के गरुत्वाकर्षण से तो परिचित है ही, लेकिन उसके साथ उसे और भी अनेक बातों का ज्ञान प्राप्त है, जिनसे शायद न्यूटन अपरिचित ही रहा। ऐसा होने पर भी हम आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन की अपेक्षा अधिक सभ्य भले ही कह सकें, पर न्यूटन जितना संस्कृत नहीं कह सकते।

Q1. ‘संस्कृत’ का अर्थ है
(a) सभ्य
(b) आविष्कार करने वाला
(c) भाषा का नाम
(d) इनमें से कोई नहीं

Q2. वास्तविक संस्कृत व्यक्ति वह है जो
(a) तथ्यों को याद करता है
(b) नये आविष्कार करे
(c) ये आविष्कारों का प्रयोग करता है
(d) संस्कृत भाषा जानता है

Q3. सभ्य व्यक्ति वह है जो
(a) नये आविष्कार करता हो
(b) जो आविष्कारों का ज्ञाता हो
(c) अच्छे कपड़े पहनता हो
(d) शिक्षित हो

Q4. ‘विद्यार्थी’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है
(a) विद्या + अर्थी
(b) वि + द्यार्थी
(c) विद्या + र्थी
(d) विद्या + थी

Q5. ‘न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की’ वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए।
(a) गुरुत्वाकर्षण बल न्यूटन ने खोजा
(b) न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की
(c) न्यूटन के द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की गई
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q6. ‘पूर्वज’ का विलोम शब्द है
(a) अग्रज
(b) अग्रणी
(c) पूर्वा
(d) पूर्व

Q7. ‘अनायास’ का अर्थ है
(a) बिना प्रयास के
(b) कठिनाई से
(c) सरलता से
(d) परिश्राम से

Q8. ‘आधुनिक’ का समानार्थी शब्द है
(a) शाश्वत
(b) प्रवीण
(c) प्राचीन
(d) नवीन

Q9. कौन-सा शब्द ‘प्र’ उपसर्ग लगाकर नहीं बना है?
(a) प्रश्न
(b) प्रगति
(c) प्रयुक्त
(d) प्रसिद्ध

Q10. ‘स्त्री-पुरुष’ में ……………. समास है।
(a) कर्मधारय
(b) तत्पुरुष
(c) द्वन्द्व
(d) द्विगु

Solutions

S1. Ans.(b)

Sol. संस्कृत का अर्थ है आविष्कार करने वाला।

S2. Ans.(b)

Sol. वास्तविक संस्कृत व्यक्ति वह है जो नये आविष्कार करें।

S3. Ans.(d)

Sol. सभ्य व्यक्ति वह है जो शिक्षित हो।

S4. Ans.(a)

Sol. विद्यार्थी = विद्या + अर्थी

S5. Ans.(c)

Sol. न्यूटन के द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल की खोज की गई।

S6. Ans.(a)

Sol. पूर्वज का विलोम है अग्रज।

S7. Ans.(a)

Sol. अनायास का अर्थ है-बिना प्रयास के।

S8. Ans.(d)

Sol. आधुनिक का समानार्थी शब्द है-नवीन।

S9. Ans.(a)

Sol. प्रश्न में ‘प्र’ उपसर्ग नहीं है।

S10. Ans.(c)

Sol. स्त्री-पुरुष में द्वन्द्व समास है।

Sharing is caring!

[related_posts_view]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *