Latest Teaching jobs   »   UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice...

UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice Hindi Questions Now | 22nd August 2019

UPTET/ NVS 2019 Exam – Practice Hindi Questions Now | 22nd August 2019_30.1

हिंदी भाषा TET परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है इस भाग को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है .बस आपको जरुरत है तो बस एकाग्रता की. ये खंड न सिर्फ CTET Exam (परीक्षा) में एहम भूमिका निभाता है अपितु दूसरी परीक्षाओं जैसे UPTET, KVS,NVS DSSSB आदि में भी रहता है, तो इस खंड में आपकी पकड़, आपकी सफलता में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.TEACHERS ADDA आपके इस चुनौतीपूर्ण सफ़र में हर कदम पर आपके साथ है।

निर्देश (1-10): निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
वर्तमान समय में कम्प्यूटर की शिक्षा के बिना मनुष्य को लगभग अशिक्षित ही माना जाता है, क्योंकि अब दैनिक जीवन में कम्प्यूटर का प्रयोग बढ़ा है। वर्तमान सन्दर्भ में यह आवश्यक है कि शिक्षा द्वारा उत्पादिता बढाने, भारत का आधुनीकरण करने एवं देश के आर्थिक विकास पर जोर दिया जाए। इसके लिए विज्ञान की शिक्षा, कार्यानुभव एवं व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाना आवश्यक है।
शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना होता है। इसलिए शिक्षा का उपयोग सामाजिक विकास के साधन के रूप में किया जाता है। यह राष्ट्रीय एकता एवं विकास को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाना है। इसके द्वारा सामाजिक कुशलता का विकास होता है। यह समाज को कुशल कार्यकर्ताओं की पूर्ति करता है। यह समाज के लिए योग्य नागरिकों का निर्माण करता है। इस तरह सामाजिक सुधार एवं उसकी उन्नति में शिक्षा सहायक होती है। आधुनिक युग में मानव के संसाधन के रूप में विकास में शिक्षा की भूमिका प्रमुख होती है। उचित शिक्षा के अभाव में मनुष्य कार्यकुशल नहीं बन सकता। कार्यकुशलता के बिना व्यावसायिक एवं आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास होता है।
व्यावसायिक शिक्षा देश की कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं बेरोजगारी, निर्धनता, आर्थिक असमानता, इत्यादि के समाधान में सहायक साबित होगी। इससे छात्रों की रोजगार पाने की क्षमता बढ़ेगी, कुशल जनशक्ति की माँग और आपूर्ति के बीच असन्तुलन कम होगा और बिना विशेष रुचि अथवा प्रयोजन के उच्चतर अध्ययन जारी रखने वाले छात्रों के लिए एक विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। इस तरह व्यावसायिक शिक्षा के कारण देश का तेजी के साथ आर्थिक विकास होगा।
व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन देेने के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए इन पाठ्यक्रमों एवं उद्योग-धन्धों के बीच ताल-मेल स्थापित किया जाना चाहिए। ग्रामीण लड़कियाँ जो बहुत कम आयु में स्कूल छोड़ने को विवश होती हैं, उनके लिए गृह विज्ञान या सिलाई, कला और शिल्प, इत्यादि जैसे घरेलू उद्योगों से सम्बन्धित पूर्णकालिक या अंशकालिक पाठ्यक्रमों की व्यवस्था की जानी चाहिए। गाँवों में फलों की खेती, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैसी कृषि सम्बन्धी पाठ्यक्रमों की व्यवस्था की जानी चाहिए। स्वास्थ्य, वाणिज्य, प्रशासन, छोटे पैमाने के उद्योगों और सभी सेवाओं में तरह-तरह के दूसरे पाठ्यक्रम विकसित किए जाने चाहिएँ, जो छः महीने से लेकर तीन वर्षों तक के हो सकते हैं।

Q1. शिक्षा द्वारा सम्भव है
(a) सामाजिक विकास
(b) राष्ट्रीय विकास
(c) संस्कृति का संरक्षण
(d) ये सभी

Q2. व्यावसायिक शिक्षा से किसका समाधान सम्भव है?
(a) राजनीतिक समस्या
(b) वैज्ञानिक समस्या
(c) आर्थिक समस्या
(d) ये सभी

Q3. किसके बिना आर्थिक सफलता नहीं प्राप्त की जा सकती?
(a) पुस्तक
(b) दूरदर्शन
(c) संचार साधन
(d) शिक्षा


Q4. व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
(a) शिक्षा को व्यावसायिक पाठ्यक्रम में स्थान दिया जाए
(b) शिक्षकों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाए
(c) पारम्परिक शिक्षा की अवहेलना की जाए
(d) पाठ्यक्रमों एवं उद्योग-धन्धों के बीच ताल-मेल बैठाया जाए

Q5. व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए क्या किया जाना चाहिए?
(a) शिक्षा को व्यावसायिक पाठ्यक्रम में स्थान दिया जाए
(b) शिक्षकों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाए
(c) पारम्परिक शिक्षा की अवहेलना की जाए
(d) पाठ्यक्रमों एवं उद्योग-धन्धों के बीच ताल-मेल बैठाया जाए

Q6. ‘कार्यकुशल’ में कौन-सा समास है?
(a) द्विगु
(b) कर्मधारय
(c) बहुब्रीहि
(d) तत्पुरुष

Q7. ‘व्यावसायिक’ की तरह कौन-सा विशेषण शब्द प्रस्तुत गद्यांश में प्रयुक्त नहीं हुआ है?
(a) अंशकालिक
(b) पूर्णकालिक
(c) आर्थिक
(d) शैक्षणिक

Q8. ‘संरक्षण’ का सन्धि-विच्छेद है
(a) सं + रक्षण
(b) सम् + रक्षण
(c) समः + क्षण
(d) संः + क्षण

Q9. ‘कृषि सम्बन्धी पाठ्यक्रम’ के अन्तर्गत नहीं है
(a) घरेलू उद्योग
(b) मधुमक्खी पालन
(c) फूलों की खेती
(d) मशरूम उत्पादन

Q10. किससे कुशल जनशक्ति की माँग और आपूर्ति के बीच असन्तुलन कम होगा?
(a) व्यावसायिक पाठ्यक्रम
(b) शिक्षा का विकास
(c) व्यावसायिक शिक्षा
(d) आर्थिक प्रगति

Solutions

S1. Ans.(d)

Sol.

S2. Ans.(c)

Sol.

S3. Ans.(d)

Sol.

S4. Ans.(d)

Sol.

S5. Ans.(b)

Sol.

S6. Ans.(d)

Sol.

S7. Ans.(d)

Sol.

S8. Ans.(b)

Sol.

S9. Ans.(a)

Sol.

S10. Ans.(c)

Sol.

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *