Latest Teaching jobs   »   Hindi Vyakaran Quiz for DSSSB 2020:...

Hindi Vyakaran Quiz for DSSSB 2020: 20th February 2020

Hindi Important Questions

Q1. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है-
(a) कामायनी
(b) प्रिय प्रवास
(c) साकेत
(d) नीरजा

Q2. हिन्दी कविता को छन्दो की परिधि से मुक्त कराने वाले थे-
(a) सुमित्रानंदन पंत
(b) जयशंकर प्रसाद
(c) महादेवी वर्मा
(d) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

Q3. हिन्दी के सर्वाधिक ऐतिहासिक नाटककार कौन हैं?
(a) भारतेंदु हरिश्चन्द्र
(b) हरिकृष्ण प्रेमी
(c) जयशंकर प्रसाद
(d) वृन्दावन लाल वर्मा

Q4. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी?
(a) बनारसीदास
(b) सेठ गोविन्द दास
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद

Q5. राम भक्त कवि नहीं है-
(a) नाभादास
(b) अग्रदास
(c) नरोत्तम दास
(d) सेनापति

निर्देश (प्र. 6-10) : गद्यांश को पढकर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर दीजिए :

सच्चा मित्र वही है जो मित्र के दुख में काम आता है। वह मित्र के कण जैसे दुख को भी मेरु के समान भारी मानकर उसकी सहायता करता है। मित्र सुख दुख का साथी है। वह केवल दुख में ही नहीं सुख में भी साथ देता है। मित्र के होने पर हमारे सुख के क्षण रंगीन हो उटते हैं। कोई भी खुशी, पार्टी या महाफिल मित्रों के बिना नहीं जमती। सच्चा मित्र हमारे लिए प्रेरक, सहायक, और मार्ग-दर्शक का काम करता है। जब भी हम निराश होते हैं, मित्र हमारी हिम्मत बढ़ाता है। जब हम परास्त होते हैं, वह उत्साह देता है। जब हम शिथिल होते हैं, वह प्रेरणा देता है। जब हम रास्ता भूलते हैं, वह मार्गदर्शन करता है। सच्चा मित्र हमारे लिए शक्तिवर्धक औषधि बनकर सामने आता है सच्चा मित्र हमें पथ-भ्रष्ट होने से बचाता हैं और सन्मार्ग पर भी अग्रसर कराता है। सच्ची मित्रता वस्तुतः एक वरदान है।

Q6. निराश होने पर मित्र क्या करता है?
(a) हमारी हिम्मत बढ़ाता है।
(b) हमें उपदेश देता है।
(c) हमारी सहायता करता है।
(d) हमें धन देता है।

Q7. इस अवतरण का एक उचित शीर्षक दीजिए :
(a) मित्रता और शत्रुता
(b) पथ प्रदर्शक
(c) सच्ची मित्रता एक वरदान
(d) मित्रता से नुकसान

Q8. सच्चा मित्र अपने के दुख को कैसे समझता है?
(a) मित्र के छोटे से दुख को पर्वत की तरह बड़ा समझता है।
(b) मित्र के दुख के दुख को छोटा समझता है।
(c) मित्र के दुख को बहुत बड़ा समझता
(d) इनमें से कोई नहीं

Q9. सच्चा मित्र कौन होता है?
(a) जो सुख में अपने मित्र के साथ रहता है।
(b) जो दुख में अपने मित्र के साथ रहता है।
(c) जो सुख-दुख और सभी अवस्थाओं में मित्र का साथ देता है।
(d) जो पार्टी में मित्र का साथ देता है।

Q10. भटकने पर मित्र क्या करता है?
(a) हमें अपने घर ले जाता है।
(b) हमें घर के भीतर बंद रखता है।
(c) हमारा मार्ग-दर्शन कर हमें सन्मार्ग पर लाता है।
(d) हमें कुमार्ग से नहीं बचाता है।

Solutions

S1. Ans.(b)
Sol. खड़ीबोली का प्रथम महाकाव्य अयोध्या भरत सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ कृत ‘प्रिय प्रवास’ है। कामायनी की रचना जयशंकर प्रसाद, साकेत की रचना मैथिलीशरण गुप्त एवं नीरजा की रचना महादेवी वर्मा ने की थी।

S2. Ans.(d)
Sol.हिन्दी कविता को छन्दों की परिधि से सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ ने मुक्त गती कराया था। इनके छन्दों को रबड़ छन्द एवं केंचुआ छंद कहकर लोग आलोचना करते थे।

S3. Ans.(c)
Sol. हिन्दी में ऐतिहासिक नाटकों की सर्वाधिक रचना जयशंकर प्रसाद ने की थी। इन्होंने अजातशत्रु, राज्य श्री, स्कन्दगुप्त, चन्द्रगुप्त एवं ध्रुवस्वामिनी आदि ऐतिहासिक नाटकों की रचना है की है।

S4. Ans.(a)
Sol.हिंदी की प्रथम आत्मकथा बनारसीदास जैन कृत ‘अद्धर्कथा’ (1641 ई.) है।

S5. Ans.(c)
Sol. नरोत्तम दास कृष्णभक्त कवि हैं इनकी प्रमुख रचना ‘सुदामा चरित’ है जबकि नाभादास, अग्रदास एवं सेनापति रामभक्त कवि हैं।

S6. Ans.(a)
Sol. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार- निराश होने पर मित्र हमारी हिम्मत बढ़ाता है।

S7. Ans.(c)
Sol. इस अवतरण का उचित शीर्षक ‘‘सच्ची मित्रता एक वरदान’’ होगा।

S8. Ans.(a)
Sol. सच्चा मित्र अपने मित्र के छोटे से दुख का पर्वत की तरह बड़ा समझता है।

S9. Ans.(c)
Sol. सच्चा मित्र वह होता है जो सुख-दुख और सभी परिस्थितियों में मित्र का साथ देता है।

S10. Ans.(c)
Sol. भटकने पर सच्चा मित्र हमारा मार्ग- प्रदर्शन का सन्मार्ग पर लाता है।

Get free Study Material for Teaching Exam

You may also like to read :

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *