Latest Teaching jobs   »   DSSSB भर्ती संबंधी FAQ

DSSSB भर्ती संबंधी FAQ

DSSSB PGT and TGT Recruitment

DSSSB भर्ती संबंधी FAQ

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न शिक्षण पदों जैसे PGT, TGT, शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन परामर्शदाता और अन्य शिक्षण पदों लिए 02 जनवरी 2020 को भर्ती संबंधी सूचना जारी की है. भर्ती के लिए कुल रिक्ति हैं 4068.

  1. कुल कितनी रिक्तियां हैं?

कुल रिक्तियों की संख्या 4068 है.

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?
  • no. 02/20 के अनुसार PGT और EVGC के लिएरजिस्ट्रेशन 14/01/2020 से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13/02/2020 है.
  • no. 04/20 के अनुसार PGT, TGT और TGT विशेष शिक्षा के लिएरजिस्ट्रेशन 24/01/2020 से शुरू होगा और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23/02/2020 है.

3. इस भर्ती परियोजना के तहत कौन-से पद/रिक्ति हैं?

S. No Post Code Name of the Post Total
1. 19/20 PGT Biology – Male 7
2. 20/20 PGT Biology – Female 2
3. 21/20 PGT Chemistry- Male 1
4. 22/20 PGT Chemistry- Female 2
5. 23/20 PGT Commerce- Male 61
6. 24/20 PGT Commerce- Female 32
7. 25/20 PGT English- Male 42
8. 26/20 PGT English- Female 56
9. 27/20 PGT History- Male 22
10. 28/20 PGT Maths- Male 46
11. 29/20 PGT Maths- Female 26
12. 30/20 PGT Physics- Male 22
13. 31/20 PGT Physics- Female 29
14. 32/20 PGT Sanskrit- Female 10
15. 33/20 PGT Geography- Male 35
16. 34/20 PGT Punjabi- Female 1
17. 35/20 Educational and Vocational Guidance Counselor – Male 198
18. 36/20 Educational and Vocational Guidance Counselor – Female 118
19. 64/20 PGT Sociology – Male 9
20. 65/20 PGT Sociology – Female 7
21. 66/20 PGT Economics – Male 34
22. 67/20 PGT Economics – Female 52
23. 68/20 PGT Hindi – Male 111
24. 69/20 PGT Hindi – Female 91
25. 70/20 PGT Computer Science – Male 14
26. 71/20 PGT Computer Science – Female 10
27. 72/20 PGT Political Science – Male 24
28. 73/20 PGT Political Science – Female 41
29. 74/20 PGT Agriculture – Male 2
30 75/20 PGT Graphics – Male 1
31 76/20 PGT Sanskrit – Male 31
32. 77/20 PGT Urdu – Male 2
33. 78/20 PGT  Geography – Female 10
34. 79/20 PGT History – Female 24
35. 80/20 PGT Physical Education – Female 9
36. 81/20 PGT Home Science – Female 74
37. 82/20 PGT  Engineering Drawing – Male 1
38. 83/20 PGT Fine Arts – Male 13
39. 84/20 PGT Fine Arts – Female 9
40. 85/20 PGT Physical Education – Male 8
41 86/20 PGT Music – Female 2
42. 87/20 Physical Education Teacher 692
43. 88/20 Domestic  Science Teacher 194
44. 89/20 Music Teacher 123
45. 90/20 Drawing Teacher 231
46. 91/20 TGT Computer Science 364
47. 92/20 Librarian 197
48. 93/20 TGT Special Education Teacher 978
TOTAL 4068

  1. DSSSB परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम क्या है?
    एक-स्तरीय और द्वि-स्तरीय परीक्षा का सिलेबस नीचे दिया गया है:

एक-स्तरीय (सामान्य/तकनीकी) परीक्षा:-

सेक्शन-A: 

(i) सामान्य जागरूकता: इस तरीके के होंगे जिससे उम्मीदवार की अपने आस-पास की सामान्य जागरूकता और समाज में उसके उपयोग की क्षमता का आकलन किया जा सके. प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं के ज्ञान और रोजमर्रा के अवलोकन का परीक्षण करने के लिए बनाया जाएगा जैसा कि एक शिक्षित व्यक्ति से उम्मीद की जा सकती है. परीक्षा में इतिहास, राजनीति, संविधान, खेल, कला और संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, हरदिन विज्ञान, वैज्ञानिक अनुसंधान, राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय संगठन/ संस्थान से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे.

(ii) सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता: सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता के पाठ्यक्रम में मौखिक और गैर-मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में समरूपता, समानता, असमानता, खाली-स्थान भरना, समस्या-समाधान, विश्लेषण, मूल्यांकन, निर्णय लेना, दृश्य-स्मृति, विभेदन-क्षमता, अवलोकन, संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, मौखिक और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला आदि पर प्रश्न शामिल हो सकते हैं.

 (iii) अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता: अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमताओं की परीक्षा में संख्या पद्धति सहित सरलीकरण, दशमलव, डेटा इंटरप्रिटेशन, भिन्न, L.C.M., H.C.F, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, औसत, लाभ और हानि, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, सारणी और आलेख से सम्बंधित प्रश्न शामिल होंगे.

(iv) हिंदी भाषा व बोध और अंग्रेजी भाषा व बोध:  उम्मीदवार की अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं की समझ के परीक्षण के अलावा, इसकी शब्दावली, व्याकरण, वाक्य संरचना, पर्यायवाची, विलोम और इसके सही उपयोग आदि पर भी प्रश्न शामिल किए जाएंगे.

सेक्शन B (केवल एक-स्तरीय तकनीकी के लिए ही लागू है):

पद विशेष से सम्बंधित प्रश्न: पद के लिए निर्धारित योग्यता संबंधी नियमों के अनुसार संबंधित विषय पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न.

  1. DSSSB भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?

    DSSSB ONLINE सूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई है :

S. No पद            योग्यता मापदंड          वांछनीय योग्यता
1 PGTs ·                     किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री
·                     प्रशिक्षण/शिक्षा में डिग्री/ डिप्लोमा
कॉलेज / उच्च माध्यमिक विद्यालय/ माध्यमिक विद्यालय में संबंधित विषय पढ़ाने का 3 साल का अनुभव
2 TGT कंप्यूटर साइंस ·                     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में स्नातक की डिग्री
अथवा
·                     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक
अथवा
·                     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस/सूचना तकनीकी)
अथवा

·                     किसी भी विषय में स्नातक और DOEACC से ‘A’ स्तर का कोर्स

3 घरेलू विज्ञान शिक्षक ·         किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से घरेलू विज्ञान / गृह विज्ञान में स्नातक की डिग्री और
·         एक शिक्षण विषय के रूप में घरेलू विज्ञान / गृह विज्ञान के साथ शिक्षा में स्नातक
 माध्यमिक स्तर पर हिंदी विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए.
4 शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन परामर्शदाता ·                     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री.
·                     किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मार्गदर्शन और परामर्श में डिप्लोमा
केंद्र या राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकार / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में मार्गदर्शन और परामर्श में एक वर्ष का अनुभव
5 TGT विशेष शिक्षा शिक्षक   B.Ed (विशेष शिक्षा) में स्नातक या विशेष शिक्षा में B.Ed. के साथ दो साल का डिप्लोमा या विशेष शिक्षा (B.Ed) में स्नातकोत्तर व्यावसायिक डिप्लोमा
अथवा
· भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित कोई अन्य समकक्ष योग्यता.
·                     ·     CBSE द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTET)

  1. आवेदन की फीस क्या है?
  • सामान्य के लिए:रु 100/- (केवल एक सौ
  • महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, P.W.D. और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी: निशुल्क
  1. DSSSB टीचिंग पद के लिए आयु सीमा क्या है??
  • पीजीटी शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 36 वर्ष
  • ईवीजीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा:30 वर्ष
  • टीजीटी विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
  • टीजीटी शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
  1. परीक्षा का पैटर्न क्या है?
S.No विषय प्रश्न अंक अवधि
1. सामान्य जागरूकता 20 20 3 घंटे
2. सामान्य बुद्धि और तार्किक क्षमता 20 20
3. अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता 20 20
4. अंग्रेजी भाषा 20 20
5. हिंदी भाषा 20 20
6. सम्बंधित विषय (पद के लिए आवश्यक स्नातकोत्तर योग्यता और शिक्षण पद्धति से संबंधित MCQ) 200 200
कुल 300 300
  1. लिखित परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालिफायिंग अंक क्या हैं?

DSSSB में एक स्तरीय/दो स्तरीय लिखित परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालिफायिंग अंक (वस्तुनिष्ठ/ वर्णनात्मक) निम्नानुसार हैं:

  • सामान्य40%
  • OBC (दिल्ली) : 35%
  • SC/ST/PH (PwD) :30%
  • भूतपूर्व सैनिकों को उनकी संबंधित श्रेणियों में 5% की छूट, न्यूनतम 30%.
  1. क्या परीक्षा द्विभाषिक है?हां, परीक्षा के प्रश्न द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी) होंगे, केवल संबंधित भाषा के पेपरों को छोड़कर.
  1. क्या इसमें नकारात्मक अंकन है?

हाँ. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन है.

  1. अंतिम चयन/ मेरिट क्या है?

स्तर I परीक्षा केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए इस्तेमाल की जाएगी. चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाने वाली अंतिम कट ऑफ सूची के आधार पर किया जाएगा.

DSSSB के बारे में :

DSSSB एक लोकप्रिय परीक्षा है जो हर साल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है. DSSSB एक ऐसा पोर्टल है जो सरकार और अन्य संगठनों को आवश्यकताओं के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने में मदद करता है.