
हिंदी भाषा TET परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है इस भाग को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है .बस आपको जरुरत है तो बस एकाग्रता की. ये खंड न सिर्फ CTET Exam (परीक्षा) में एहम भूमिका निभाता है अपितु दूसरी परीक्षाओं जैसे UPTET, KVS ,NVS, DSSSB आदि में भी रहता है, तो इस खंड में आपकी पकड़, आपकी सफलता में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.TEACHERSADDA आपके इस चुनौतीपूर्ण सफ़र में हर कदम पर आपके साथ है।
Q1. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है:
(a) हमतो अवश्य ही आयेंगे।
(b) तब शायद यह काम जरुर हो जायेगा।
(c) यह कविता अनके भाव प्रकट करती है।
(d) इस बात के कहने में किसी को संकोच न होगा।
Q2. Ballot की सही हिन्दी शब्द है।
(a) मतपत्र
(b) परिपत्र
(c) सूची पत्र
(d) आवेदन-पत्र
Q3. निम्न में शुद्ध शब्द है।
(a) मन: योग
(b) पुरष्कार
(c) युधिष्ठर
(d) पुरस्कार
निर्देश (4-5) नीचे दिए गए वाक्यों मे शुद्ध वाक्य के सही विकल्प का चयन कीजिए-
Q4.
(a) यहाँ ताजा फलों का जूस मिलता है।
(b) यहाँ फलों का ताजा जूस मिलता है।
(c) यहाँ मिलता है फलों का ताजा जूस।
(d) मिलता है यहाँ फलों का ताजा जूस।
Q5.
(a) आप सकुशलता सहित बैठे।
(b) आज सकुशल सहित बैठे।
(c) आप सकुशल बैठे।
(d) इनमें से कोई नहीं
निर्देश: प्रश्न संख्या (6-8) के वाक्यों में शुद्ध वाक्य के सही विकल्प को चयनित कीजिए-
Q6.
(a) कमीज तो सिल गया लेकिन बटन लगना है अभी।
(b) कमीज तो सिल गया पर बटन नहीं लगा।
(c)कमीज तो सिल गया परंतु बटन लगने बाकी है।
(d) कमीज तो सिल गई है, लेकिन बटन अभी लगने है।
Q7.
(a) कई दिनों से उनका दर्शन नहीं हुआ।
(b) कई दिनां से उनका दर्शन हुआ नहीं।
(c) कई दिनों से उनके दर्शन नहीं हुए।
(d) कई दिनों से दर्शन उनके नहीं हुए।
Q8.
(a) ख्याति उसकी देशभर में फैली है।
(b) उसकी ख्याति देशभर में फैली है।
(c) उसकी ख्याति फैली है देशभर में।
(d) देशभर में ख्याति फैली है उसकी।
Q9. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
(a) वाणिजयक
(b) वाणीज्यक
(c) वाणिज्यिक
(d) वाणज्यिक
Q10. वाक्य शुद्ध कीजिए:
जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
(a) जीवन और साहित्य का संबंध है।
(b) जीवन और साहित्य का घनघोर संबंध है।
(c) जीवन और साहित्य संबंधित हैं।
(d) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।
Solutions
S1. Ans.(c)
Sol. यह कविता अनेक भाव प्रकट करती है।
S2. Ans.(a)
Sol. Ballot का हिन्दी शब्द है- मतपत्र।
S3. Ans.(d)
Sol. पुरस्कार शब्द शुद्ध है। अन्य शब्द अशुद्ध हैं।
S4. Ans.(b)
Sol. वाक्य ‘यहाँ फलों का ताजा जूस मिलता है।’ शुद्ध वाक्य है।
S5. Ans.(c)
Sol. चूँकि वाक्य में ‘सकुशल सहित’पद है और ‘स’ का अर्थ ‘सहित’ होता है अतः वाक्य ‘आप सकुशल बैठें’ शुद्ध वाक्य है।
S6. Ans.(d)
Sol. विकल्प (4) में ‘कमीज तो सिल गई है, लेकिन बटन अभी लगने हैं।’ शुद्ध वाक्य है।
S7. Ans.(c)
Sol. ‘दर्शन’ संज्ञा सदैव बहुवचन में प्रयोग होता है। वाक्य ‘कई दिनों से उनके दर्शन नहीं हुए। ’ शुद्ध वाक्य है।
S8. Ans.(b)
Sol. वाक्य ‘उसकी ख्याति देशभर में फैली है।’ शुद्ध वाक्य है।
S9. Ans.(c)
Sol.
S10. Ans.(d)
Sol. शुद्ध वाक्य- ‘जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।’ होगा।
You may also like to read :