
निर्देश (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्नू में शब्दों का क समूह या कोई वाक्यांश मोटे अक्षरों में लिखा गया है| वाक्य के नीचे (1), (2), (3) और (4) विकल्प दिए गए हैं| इनमें से उन विकल्प का चयन कीजिय जो कि वाक्य के मोटे अक्षरों वाले भाग की जगह इस तरह रखा जा सके कि वह वाक्य का आशय बदले बगैर उस मोटे अक्षरों वाले भात की जगह ले लें| अगर कोई विकल्प उस मोटे अक्षरों वाले भाग की जगह नहीं ले सकता तो उत्तर (5) दीजिए, अर्थात ‘संशोधन आवश्यक नहीं’|
1.चीन अभी सभी देशों को बराबरी का दर्जा नहीं देता।
(1) अभी अन्य देशों
(2) कभी भी राष्ट्रों
(3) कभी अन्य राष्ट्रों
(4) अभी समान देशों
(5) संशोधन आवश्यक नहीं
2.ब्याज दरों में नरमी छोटे दर्जे तक कायम रखी जाएगी।
(1) छोटे कर्जे
(2) बड़े कर्जों
(3) लघु दर्जे
(4) लम्बे अरसे
(5) संशोधन आवश्यक नहीं
3.ब्राजील के टेलीविजन उद्योग के कामकाज आंकड़े भारत के मुकाबले दोगुने है।
(1) राजस्व
(2) वर्चस्व
(3) घनत्व
(4) के संसार में
(5) संशोधन आवश्यक नहीं
4.’1991 में सैटेलाइट और केवल टीवी आने के बाद डिजिटलीकरण भारतीय टेलिविजन के संसार में सबसे बड़ा बदलाव है।’
(1) की दुनिया का
(2) की दुनिया में
(3) के स्तर में
(4) के संसार में
(5) संशोधन आवश्यक नहीं
5.भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी टेलिविजन बाजार है।
(1) दूसरे सबसे बड़ा
(2) दूसरा सबसे बड़ा
(3) दूसरा सबमें बड़ा
(4) दूसरा सबसे बड़ा
(5) संशोधन आवश्यक नहीं
निर्देश (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक रिक्त स्थान छूटा हुआ है और उसके नीचे पांच शब्द सुझाए गए हैं। इनमें से किसी एक शब्द को रिक्त स्थान पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द को ज्ञात कर उसकी क्रम संख्या को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। आपको दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन करना है।
6.विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस युग में भाषा नित नवीन शब्दों से …………………. हो रही है।
(1) आबद्ध
(2) बलवान
(3) वृद्ध
(4) समृद्ध
(5) भरपुष्ट
7.हर वर्ष 15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से ______हैं|
(1)मानते
(2)करते
(3)मनाते
(4)गुंजाते
(5)निभाते
8.आज भी बहुत से साहूकार गांवों में गरीब किसानों को अपने …………………….. में फंसाते हैं।
(1) खेल
(2) दाव
(3) हाथ
(4) चंगुल
(5) अंगुल
9.कविताओं के इस …………………….. में निराला की कविताएं भी हैं।
(1) आकलन
(2) विकलन
(3) परिकलन
(4) संकलन
(5) अंकन
10.अनुवाद शाब्दिक हो और उसमें उपयुक्त वाक्यांशों और मुहावरों का ………………………. प्रयोग न हो तो भाषा बोझिल उबाऊ और अरूचिकर प्रतीत होने लगती है।
(1) क्वचित
(2) सचित
(3) समुचित
(4) कदाचित्
(5) सूचित