संघ लोक सेवा आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है क्योंकि यह सीधे संविधान द्वारा बनाया गया है और भारत में केंद्रीय भर्ती एजेंसी है।
स्वतंत्रता, शक्तियों और कार्यों के साथ सदस्यों की रचना, नियुक्ति और हटाने से संबंधित प्रावधान संविधान में भाग XIV में अनुच्छेद 315 से 323 तक विस्तृत हैं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 315 के अनुसार संघों व राज्यों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर लोक सेवकों की नियुक्ति करता है।
UPSC के पहले अध्यक्ष सर रोस बार्कर (Sir Ross Barker) थे। अक्टूबर 1926 में, वह कार्यालय में शामिल हुए और अगस्त 1932 तक इस पद पर रहे। UPSC में एक अध्यक्ष और भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अन्य सदस्य शामिल होते हैं। वे छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु पाने तक, जो भी पहले हो, कार्यरत रहते हैं|
संविधान UPSC को भारत में ‘वॉच-डॉग ऑफ मेरिट सिस्टम’ के रूप में देखता है। यह ग्रुप ए और ग्रुप बी की अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं में कर्मियों की नियुक्ति के लिए सरकार को अपनी सिफ़ारिश भेजता है| यह सरकार को सलाह भी देता है, पदोन्नति और अनुशासनात्मक मामलों पर।लेकिन सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होता है|
नोट: यह सेवाओं के वर्गीकरण, प्रशिक्षण, सेवा शर्तों, कैडर प्रबंधन प्रशिक्षण आदि से संबंधित नहीं है | UPSC का संबंध परीक्षा प्रक्रिया से है। इन मामलों को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन है।
इसलिए हम कह सकते हैं कि UPSC केवल एक केंद्रीय भर्ती एजेंसी है, जबकि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग भारत में केंद्रीय कार्मिक एजेंसी है।
Register : Adda247 All India UPSC Free Prelims Mock On Teachers Day
1926 से 2020 तक UPSC के अध्यक्षों की सूची
नाम | कार्यकाल |
सर रोस बार्कर | अक्टूबर 1926- अगस्त 1932 |
सर डेविड पेट्री | अगस्त 1932-1936 |
सर आयरे गोर्डन | 1937-1942 |
सर एफ. डब्ल्यू. राबर्टसन | 1942 – 1947 |
री एच. के. कृपलानी | 1 अप्रैल 1947 – 13 जनवरी 1949 |
श्री आर. एन. बनर्जी | 14 जनवरी 1949 – 9 मई 1955 |
श्री एन. गोविंदराजन | 10 मई 1955 – 9 दिसंबर 1955 |
श्री वी. एस. हेजमाड़ी | 10 दिसंबर 1955 – 9 दिसंबर 1961 |
श्री बी. एन. झा | 11 दिसंबर 1961 – 22 फरवरी 1967 |
री के. आर. दामले | 18 अप्रैल 1967 – 2 मार्च 1971 |
री आर. सी. एस. सरकार | 11 मई 1971 – 1 फरवरी 1973 |
डॉ. ए. आर. किदवई | 5 फरवरी 1973 – 4 फरवरी 1979 |
डॉ. एम. एल. शहारे | 16 फरवरी 1979 – 16 फरवरी 1985 |
री एच. के. एल. कपूर | 18 फरवरी 1985 – 5 मार्च 1990 |
री जे.पी. गुप्ता | 05 मार्च 1990 – 2 जून 1992 |
रीमती आर.एम. बाथ्यू (खरबुली) | 23 सितंबर 1992 – 23 अगस्त 1996 |
री एस.जे.एस. छतवाल | 23 अगस्त 1996 – 30 सितंबर 1996 |
श्री जे.एम. कुरैशी | 30 सितंबर 1996 – 11 दिसंबर 1998 |
ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सुरिंदर नाथ | 11 दिसंबर 1998 – 25 जून 2002 |
श्री पी.सी. होता | 25 जून 2002 – 8 सितंबर 2003 |
श्री माता प्रसाद | 08 सितंबर 2003 – 04 जनवरी 2005 |
डॉ. एस.आर. हाशिम | 04 जनवरी 2005 – 01 अप्रैल 2006 |
श्री गुरबचन जगत | 01 अप्रैल 2006 – 30 जून 2007 |
सुबीर दत्ता | 30 जून, 2007 – 16 अगस्त, 2008 |
प्रोफेसर डीपी अग्रवाल | 16 अगस्त, 2008 – अगस्त 2014 |
श्रीमती रजनी राजदान | 16 अगस्त, 2014 – 21 नवंबर, 2014 |
श्री दीपक गुप्ता | 22 नवंबर, 2014 – 20 सितम्बर, 2016 |
श्रीमती अलका सिरोही | 21 सितंबर 2016 – 03 जनवरी 2017 |
प्रो. डेविड आर. सिम्लिह | 04 जनवरी 2017-21 जनवरी 2018 |
विनय मित्तल | 22 जनवरी, 2018 – 19 जून, 2018 |
अरविंद सक्सेना | 20 जून, 2018 – 24 अगस्त, 2020 |
प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी | 25 अगस्त, 2020 – वर्तमान |