Latest govt jobs   »   IAS प्रीलिम्स मॉक-टेस्ट हिंदी 2020 –...

IAS प्रीलिम्स मॉक-टेस्ट हिंदी 2020 – सेट 6, 8 सितंबर

UPSC CSE 2020 परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स के साथ अपने फंडामेंटल में बहुत मजबूत होना चाहिए। Adda247 ने सभी CSE उम्मीदवारों को ऐप पर दैनिक क्विज़ प्रदान करके उनकी मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उम्मीदवारों को द हिंदू, पीआईबी, आदि के विश्लेषण के साथ अभ्यास करने के लिए मुफ्त क्विज़ मिलेंगे।

1. चित्रा एक्रिलॉसोर्ब स्राव ठोसीकरण प्रणाली(Chitra Acrylosorb Secretion Solidification System) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे SCTIMST की जैवचिकित्सा प्रौद्योगिकी शाखा के जैवसामग्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा
विकसित किया गया है।
2. यह श्वसन के तरल और शरीर के अन्य द्रवों के ठोसीकरण और कीटाणुशोधन के लिए एक अत्यधिक कुशल
अवशोषक सामग्री है।
3. एक्रिलॉसोर्ब(Acrylosorb) अपने शुष्क भार की तुलना में कम से कम 20 गुना अधिक तरल को अवशोषित कर
सकता है और इसमें स्व-स्थानिक कीटाणुशोधन के लिए एक शोधक भी होता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

2. निम्नलिखित में से किस वर्ष में, पहला भारतीय कारखाना अधिनियम पारित किया गया था?
(a) 1880
(b) 1881
(c) 1891
(d) 1901

3. वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं?
1. यह क़ानून 1888 में ब्रिटिश भारत में बनाया गया था।
2. इसने भारतीय-भाषा (गैर-अंग्रेजी) प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया।
3. यह भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रिपन द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
4. कानून को रिपन के अग्रवर्ती वायसराय, लॉर्ड लिटन द्वारा निरस्त कर दिया गया था।
सही विकल्प चुनिए:
(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

4. प्रिप्यात नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इसे यूक्रेन और बेलारूस में स्ट्रूमेन नदी के रूप में भी जाना जाता है।
2. यह नीपर नदी की एक सहायक नदी है।
3. नदी का एक बड़ा भाग चेरनोबिल अपवर्जन क्षेत्र से होकर बहता है।
4. प्रिप्यात पर नौवहन पिंस्क, बेलारूस में संभव है, जहां नीपर-बग नहर, बग नदी की ओर जाती है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) 1 और 4
(c)1, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

 

5. लेज़र व्यतिकरणमापी गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशाला (LIGO) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?
1. यह विश्व की सबसे बड़ी गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशाला है।
2. LIGO गुरुत्वाकर्षण तरंगों (GW) की उत्पत्ति का पता लगाने और समझने के लिए प्रकाश के भौतिक गुणों का
और अंतरिक्ष का उपयोग करती है।
3. LIGO गोल नहीं है और अंतरिक्ष में विशिष्ट स्थानों को इंगित नहीं कर सकती है।
सही विकल्प चुनिए:
(a) 1 और 2
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

6. एक अर्थव्यवस्था को बंद अर्थव्यवस्था के रूप में कहा जाता है जब:
(a) मुद्रा आपूर्ति पूरी तरह से नियंत्रित होती है।
(b) घाटे का वित्तपोषण होता है।
(c) केवल निर्यात होता है
(d) न तो निर्यात और न ही आयात होता है।

7. निम्नलिखित में से कौन सा एक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में किसी भी मुद्रा की कीमत तय करता है?
1. संबंधित देश द्वारा प्रदान की गई वस्तुओं/सेवाओं की मांग
2. विश्व बैंक
3. संबंधित देश की सरकार की स्थिरता
4. जब देश की आर्थिक क्षमता विचाराधीन हो।
सही विकल्प चुनिए:
(a) 1 और 4
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

8. भारत के वित्त आयोग के संदर्भ में कौन सा/से कथन गलत है/हैं?
1. यह एक संवैधानिक रूप से अधिदिष्ट निकाय है और इसे संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत स्थापित किया गया
है।
2. इसकी मुख्य जिम्मेदारी संघ और राज्य सरकारों के वित्तों की स्थिति का मूल्यांकन करना है।
3. पहला वित्त आयोग 1951 में स्थापित किया गया था।
4. यह वित्तीय प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
सही विकल्प चुनिए:
(a) 1 और 3
(b) 2 और 4
(c) केवल 4
(d) 2, 3 और 4

9. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन प्रवाल भित्तियों के संदर्भ में सही है/ हैं?

1. वे एक कठिन, टिकाऊ बहिःकंकाल बनाने के लिए समुद्री जल से कैल्शियम कार्बोनेट निस्सारित करते हैं।
2. प्रत्येक व्यक्तिगत प्रवाल को एक पॉलिप के रूप में जाना जाता है।
3. सबसे बड़ी प्रवाल भित्तियाँ उष्ण कटिबंधों और उपोष्ण कटिबंधों के स्पष्ट, उथले जलों में पाई जाती हैं।
सही विकल्प चुनिए:
(a) केवल 1
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

10. भारत में किस स्थान पर, लियो पारगिल शिखर स्थित है?
(a) गंगटोक
(b) लद्दाख
(c) सिक्किम
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans.: 1. (d), 2. (b), 3. (c), 4. (d), 5. (d), 6. (d), 7. (b), 8. (c), 9. (d), 10. (d)

Sharing is caring!

Download your free content now!

Congratulations!

IAS प्रीलिम्स मॉक-टेस्ट हिंदी 2020 – सेट 6, 8 सितंबर_50.1

Get Free Study Material

Download your free content now!

We have already received your details!

IAS प्रीलिम्स मॉक-टेस्ट हिंदी 2020 – सेट 6, 8 सितंबर_60.1

Please click download to receive Adda247's premium content on your email ID

Incorrect details? Fill the form again here

Get Free Study Material

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *