UPSC CSE 2020 परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स के साथ अपने फंडामेंटल में बहुत मजबूत होना चाहिए। Adda247 ने सभी CSE उम्मीदवारों को ऐप पर दैनिक क्विज़ प्रदान करके उनकी मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उम्मीदवारों को द हिंदू, पीआईबी, आदि के विश्लेषण के साथ अभ्यास करने के लिए मुफ्त क्विज़ मिलेंगे।
1. किस मुगल बादशाह ने सचित्र पांडुलिपियों को एल्बम और व्यक्तिगत चित्रों में परिवर्तित करने पर जोर दिया?
(a) शाहजहाँ
(b) औरंगजेब
(c) जहाँगीर
(d) अकबर
Ramsar Convention On Wetlands : Click Here
2. बादल वाली रात में, ओस की बूंदें नहीं बनती हैं क्योंकि-
(a) बादल वाली रात में, पृथ्वी की सतह का तापमान कम होता है।
(b) पृथ्वी की सतह से निकलने वाले विकिरणों को बादलों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है।
(c) पृथ्वी की सतह से निकलने वाले विकिरण बादल द्वारा परावर्तित हो जाते है।
(d) बहती हुई हवा जमीनी स्तर तक बादलों द्वारा विक्षेपित हो जाती है।
(d) बादल जमीन स्तर की ओर बहती हुई हवा को विक्षेपित कर देता हैं।
3. उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिणी गोलार्द्ध में बहने वाली वेस्टराइली मजबूत और दृढ़ क्यों होती हैं?
1. उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिणी गोलार्ध का भूभाग कम है।
2. उत्तरी गोलार्ध की तुलना में दक्षिणी गोलार्ध में कोरिओलिस बल अधिक है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
4. कार्बन निषेचन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ते संकेंद्रण के परिणामस्वरूप महासागरों की अम्लता में वृद्धि होती है।
2. वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ते संकेंद्रण के परिणामस्वरूप पौधे के विकास में वृद्धि होती है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
To get latest videos : Click Here
5. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही है/हैं?
1. मोहिनीअट्टम: ओडिशा
2. गरबा: गुजरात
3. यक्षगान: कर्नाटक
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
6. भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. संविधान का अनुच्छेद 226 नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन और किसी अन्य उद्देश्य के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण प्रादेश (habeas corpus), परमादेश (mandamus), उत्प्रेषण (certiorari), निषेधादेश (prohibition) तथा अधिकरपृच्छा प्रादेश(Quo warranto) जैसे रिट्स जारी करने का आधिकार उच्च न्यायालय को देता है।
2. संविधान का अनुच्छेद 32 एक मौलिक अधिकार है, जिसमें कहा गया है कि संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन होने पर किसी भी व्यक्ति को उच्चतम न्यायालय जाने का अधिकार है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
7. मुद्रास्फीति और थोक मूल्य सूचकांक के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. मुद्रास्फीति समय-समय पर वस्तुओं और सेवाओं के औसत मूल्य परिवर्तन को मापती है।
2. थोक मूल्य सूचकांक की आलोचना मुख्य रूप से इसलिए होती है क्योंकि आम जनता थोक मूल्य पर उत्पाद नहीं खरीदती है।
3. मुद्रास्फीति किसी देश की मुद्रा की प्रतिइकाई क्रय शक्ति में कमी का संकेतक होता है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) केवल 1
(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
8. निम्न में से कौन गिद्ध की प्रजाति का वैज्ञानिक नाम हैं?
1. नियोप्रॉन पर्कनोप्टेरस
2. सरकोगिप्स कैल्वस
3. जिप्स टेनुइरोस्ट्रिस
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) 1, 2 और 3
(b) 1 और 3
(c) केवल 3
(d) 2 और 3
9. टिन्निटस के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. टिन्निटस कानों में गूंज या शोर की अनुभूति है।
2. यह लगभग 15 से 20% लोगों को प्रभावित करता है।
3. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा आंतरिक कान से ध्वनि के संचालन या ध्वनि संकेत की प्रक्रिया में बाधा आना, टिन्निटस हो जन्म दे सकती है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) 1 और 3
(b) 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
10. CRZ मानदंडों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. CRZ का पूर्ण रूप Coastal Regulation Zone है।
2. भारत के पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 3 के तहत, पहली बार फरवरी 1991 में तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना जारी की गई थी।
3. 2018-19 में, नए नियम जारी किए गए, जिनका उद्देश्य निर्माण पर कुछ प्रतिबंधों को हटाना, सुव्यवस्थित प्रक्रिया से अनुमति देना और तटीय क्षेत्रों में पर्यटन को प्रोत्साहित करना था।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1
(c) 1 और 2
(d) 1 और 3
Ans: 1(c), 2(c), 3(a), 4(b), 5(a), 6(c), 7(d), 8(a), 9(d), 10(a)